ईरान के विदेश मंत्री ने जेलेंस्की को ‘भ्रमित जोकर’ कहा।

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को ‘भ्रमित जोकर’ कहा। जेलेंस्की ने ईरान पर सत्ता में बने रहने के लिए लोगों को मारने का आरोप लगाया था। अराघची ने पलटवार करते हुए कहा कि जेलेंस्की अमेरिकी और यूरोपीय टैक्सपेयर्स का पैसा बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान को अपनी रक्षा के लिए विदेशियों से मदद मांगने की जरूरत नहीं है।

 

HighLights

  1. जेलेंस्की ने ईरान पर सत्ता के लिए लोगों को मारने का आरोप लगाया।
  2. ईरान ने यूक्रेन को हथियार देने के आरोपों से इनकार किया।

 ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर तीखा हमला किया है। उन्होंने जेलेंस्की को एक कनफ्यूज्ड क्लाउन (भ्रमित जोकर) कहा।

दरअसल, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इस्लामिक रिपब्लिक पर सत्ता में बने रहने के लिए लोगों को मारने का आरोप लगाया था। अराघची ने कहा कि यूक्रेनी नेता अपने भ्रष्ट जनरलों की जेब भरने के लिए अमेरिकी और यूरोपीय टैक्सपेयर्स का पैसा बर्बाद कर रहे हैं।

‘मदद के लिए विदेशियों से भीख मांगने की जरूरत नहीं’

अराघची ने एक्स पर लिखा, “दुनिया में कन्फ्यूज्ड जोकरों की कमी नहीं है, मिस्टर जेलेंस्की।” उन्होंने कहा कि ईरानी जानते हैं कि अपना बचाव कैसे करना है और उन्हें मदद के लिए विदेशियों से भीख मांगने की जरूरत नहीं है।

क्यों निशाने पर आए जेलेंस्की?

जेलेंस्की ने गुरुवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में एक भाषण में कहा कि अगर ईरान का धार्मिक नेतृत्व सत्ता में बना रहता है तो यह हर गुंडे के लिए एक साफ संकेत होगा। उन्होंने कहा, “इस खून-खराबे के बाद ईरान कैसा बनेगा? अगर यह सरकार बच जाती है तो यह हर तानाशाह को एक साफ संदेश देगी कि काफी लोगों को मारो और तुम सत्ता में बने रहोगे।”

यूक्रेन और पश्चिमी देश ईरान पर यूक्रेन में इस्तेमाल के लिए रूस को ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल देने का आरोप लगाते हैं। हालांकि तेहरान ने रूस को कोई भी हथियार भेजने से बार-बार इनकार किया है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!