World Cup 2023: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 23 अक्टूबर (बीते सोमवार) ऐसा बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया. दरअसल, बीते दिनों वर्ल्ड कप 2023 के 22वें मैच में अफगानिस्तान ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 8 विकेट से हार का चेहरा दिखा दिया. इस दौरान मैच में पाकिस्तान को पटखनी देने के बाद अपनी जीत की खुशी बयां करते हुए अफगानी प्लेयर्स अपने देश का झंडा लपेटकर पूरे ग्राउंड का चक्कर लगाते नजर आए, जिन्हें देखकर चेन्नई के चेपॉक मैदान पर मैच देखने आए दर्शकों ने विजयी टीम को जीभर कर चीयर किया. वहीं दूसरी तरफ कॉमेंटेटर इरफान पठान लेग स्पिनर राशिद खान के साथ डांस करते हुए कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद तो जैसे- सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई. ,


