बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल की एयरस्ट्राइक, ईरान ने बहरीन में बनाया US एयरबेस को निशाना

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

इजरायल ने बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। वहीं ईरान ने बहरीन में अमेरिकी एयरबेस पर हमला किया है।

HighLights

  1. इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर किया हमला
  2. ईरान ने अमेरिकी एयरबेस किया तबाह

 अमेरिका-इजरायल ने साथ मिलकर ईरान पर हमला किया। ईरान ने भी दोनों देशों के हमलों का जवाब दिया। लेबनान में बसा उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह भी ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद इस युद्ध में कूद गया है।

हिजबुल्लाह ने इजरायल में कई धमाके किए। वहीं अब इजरायल ने हिजबुल्लाह के सपोर्ट बेस बेरूत के दहियाह में हमला किया है, जिससे हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

लेबनान की राजधानी बेरूत के कई स्कूलों में क्लास रोक दी गई हैं, क्योंकि स्कूलों का इस्तेमाल बेघर हुए हजारों लोगों को पनाह देने के लिए किया जा रहा है।

ईरान ने US एयरबेस पर किया हमला

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बताया कि उसने मंगलवार सुबह बहरीन के शेख ईसा इलाके में अमेरिकी एयरबेस पर बड़ा ड्रोन और मिसाइल हमला किया है।

IRGC के मुताबिक, हमले में 20 ड्रोन और तीन मिसाइलें दागी गईं, जिससे बेस की मेन कमांड और हेडक्वार्टर बिल्डिंग तबाह हो गई और फ्यूल टैंक में आग लग गई। लेकिन बहरीन की तरफ से अभी तक इस हमले को लेकर कोई जवाब सामने नहीं आया है।

मिडिल ईस्ट में बिगड़ रहे हालात

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान ने सात देशों में अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया है। वहीं ईरान के सपोर्ट में हिजबुल्लाह, इजरायल पर हमला कर रहा ह

ईरान के सपोर्ट में हिजबुल्लाह की एंट्री के बाद इजरायल ने इस संगठन के ठिकानों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। दोनों तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!