32.9 C
Madhya Pradesh
Saturday, April 18, 2026

5 दिनों बाद जैजैपुर विधायक बालेश्वर को मिली जमानत

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

जांजगीर-चांपा/ 15/01/26 //  धोखाधड़ी और गबन के मामले में 5 दिनों से जिला जेल जांजगीर में निरूद्ध – जैजैपुर के विधायक बालेश्वर साहू को जिला एवं सत्र न्यायालय जांजगीर के जिला न्यायाधीश गणेश राम पटेल की अदालत से जमानत मिल गई है। विधायक श्री साहू पर 3 अक्टूबर 2025 को चांपा थाने में 42 लाख 78000 रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद विवेचना पूर्ण होने पर पुलिस द्वारा सीजेएम न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया था, जहां से जमानत के अभाव में जेल भेज दिया गया था।

https://cgcitynews.com

प्रार्थी राजकुमार शर्मा पिता धीरेंद्र प्रसाद शर्मा उम्र 46 वर्ष परसापाली थाना सारागांव की शिकायत की जांच पुलिस अधीक्षक द्वारा कराई गई। शिकायत जांच पर आरोपी विधायक बालेश्वर साहू विधायक विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर एवं गौतम राठौर द्वारा प्रार्थी के साथ 42 लाख 78000 रुपए की धोखाधड़ी करना पाए जाने पर थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 450/2025 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादंवि का अपराध 3 अक्टूबर 2025 को कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध विवेचना एवं साक्ष्य संग्रह पर गौतम राठौर एवं विधायक बालेश्वर साहू विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर जिला सक्ती के विरुद्ध अपराध धारा सिद्ध पाए जाने एवं मामले में विवेचना पूर्ण होने से अभियोग पत्र तैयार कर न्यायालय में 9 – जनवरी को पेश किया गया। सीजेएम न्यायालय द्वारा चालान लेने के उपरांत जेल वारंट बनाया गया। जिसके उपरांत आरोपी द्वारा रेगुलर बेल के लिए उसी कोर्ट मे आवेदन दिया गया। जिसे न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया। न्यायालय मे विधायक जैजैपुर बालेश्वर साहू का जमानत अर्जी खारिज होने के बाद गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया गया था। विधायक श्री साहू को 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड में भेजा गया था, जिसे जिला न्यायालय से नियमित जमानत प्रदान किया गया है। गौरतलब हो कि विधायक श्री साहू के खिलाफ मामला दर्ज होते ही पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी थी, जिसको देखते हुए विधायक ने हाईकोर्ट से राहत की गुहार लगाई थी, जिस पर जांच में पुलिस का सहयोग करने की शर्त पर हाईकोर्ट ने विधायक की गिरफ्तारी जांच पूरी होने तक टाल दी थी। हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने जांजगीर सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में टीम का गठन किया था और टीम के जांच प्रतिवेदन के आधार पर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया था। विधायक श्री साहू को जमानत मिलने के बाद जेल से रिहाई के दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, विधायक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज पहुंचे थे मिलने

जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के जेल में रहने के दौरान कांग्रेस पार्टी के दिग्गज पहुंचे थे और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला था। विधायक श्री साहू से जेल में मिलने पहुंचने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ जिले के सभी विधायक शामिल हैं।

https://cgpolice.gov.in

👉 “ये भी पढ़ें

https://cgcitynews.com/tehsildar-expressed-strictness-of-administration-on-illegal-construction-being-done-in-the-house-of-influential-neeraj-jain/


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!