जे एम एस कंपनी के सुपरवाइजर फ़ैज़ल ख़ान पर मजदूरों को गाली-गलौज और धमकाने का आरोप, आक्रोशित मजदूर थाने पहुँचे – कार्यवाही की मांग

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा /पसान//  क्षेत्र में मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार का एक गंभीर मामला सामने आया है।चिरमिरी क्षेत्र के रानी अटारी, विजय वेस्ट कोयला खदान मे काम कर रहे स्थानीय मजदूरों ने जे एम एस कंपनी के सुपरवाइजर फ़ैज़ल ख़ान पर कार्यस्थल पर लगातार गाली-गलौज करने, अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पसान थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत पत्र में मजदूरों ने उल्लेख किया है कि वे नियमानुसार अपना काम कर रहे थे, और पूर्व हुए फैसले के अनुसार मजदूरी ले रहे थे परन्तु फ़ैज़ल ख़ान द्वारा मजदूरी की राशि से पैसा देने की बात करते हुए नहीं देने पर काम से निकलने की धमकी देते हुए,अचानक बिना वजह अभद्र भाषा का उपयोग शुरू कर दिया गया। मजदूरों का कहना है कि बीते कुछ दिनों में फ़ैज़ल ख़ान का व्यवहार बेहद आक्रामक होता गया और उसने कई बार उन्हें धमकाया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब उसने मजदूरों को “देख लेने” की चेतावनी दी, जिसके बाद मजदूरों ने  सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रताप मराबी के नेतृत्व मे सामूहिक रूप से पुलिस की शरण ली।

पीड़ित मजदूरों ने बताया कि इस तरह की लगातार धमकियों और गाली-गलौज ने कार्यस्थल का वातावरण असुरक्षित बना दिया है। मजदूरों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
थाना प्रभारी ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
मजदूरों को जातिगत गाली गलौज करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए, क्षेत्र मे भय का माहौल पैदा करने वाले के ऊपर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए   —  (प्रताप सिंह मराबी अध्यक्ष सरपंच संघ )
मामले को लेकर मजदूरों में आक्रोश है तथा वे जल्द न्याय की उम्मीद कर रहे हैं,——— जगतपाल सिंह आयाम ( पोड़ी कला )

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles