न्यायाधीश व न्यायमूर्ति ने बुका का किया भ्रमण

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

KORBA // सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत व न्यायमूर्ति पामिदीघनतम नरसिम्हा द्वारा पर्यटन स्थल बुका का भ्रमण किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सिन्हा भी साथ रहे। सभी न्यायाधीशों ने बुका की मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन करते हुए यहां की मनोरम दृश्यों को करीब से अनुभव किया।

बुका पर्यटन स्थल में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के रजिस्ट्रार जनरल बी. वर्मा, जिला सत्र न्यायाधीश कोरबा सत्येंद्र कुमार साहू, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने गुलदस्ता भेंट कर सभी न्यायाधीशों का स्वागत किया। वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत ने बुका पर्यटन स्थल व जलाशय के बारे में जानकारी प्रदान की। पुलिस विभाग की टीम द्वारा न्यायाधीशों को  सलामी भी दी गई। न्यायाधीशों द्वारा बुका पर्यटन स्थल में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने जामुन का पौधा रोपित किया। इस दौरान सभी न्यायाधीशों ने बुका पर्यटन स्थल के नैसर्गिक सुंदरता के बीच जल  विहार का आंनद लिया। उन्होंने यहां की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि बुका चारों ओर से पहाड़ी से घिरा हुआ है, जलाशय में वर्ष भर जल भराव बना रहता है। जिससे यहां की मनमोहक छटा पर्यटकों का मन मोह लेता है।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles