कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में हाथियों का झुंड कर रहा धमा चौकड़ी, वाहनों के थम जाते हैं पहिए वन अमला कर रहा सतत निगरानी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा //  कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में हाथियों का झुंड रोजाना शाम को पहुंच रहा है। विगत कई दिनों से हाथी अक्सर राजमार्ग को पार करते हैं जिसकी वजह से राजमार्ग की रफ्तार लगातार रुक रही है। बताया जाता है कि सोमवार को भी शाम लगभग 5:00 बजे एक बार फिर 21 हाथियों का झुंड कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 के ग्राम मड़ाई के समीप पहुंच गया था, जिसकी वजह से दोनों दिशाओं पर वाहनों को वन विभाग ने रोक दिया। लगभग आधे घंटे तक दोनों दिशाओं पर वाहनों खड़े रहे।

जैसे ही हाथियों का झुंड जंगल की ओर पहुंचा उसके बाद फिर से आवागमन को वन विभाग द्वारा शुरू कराया गया। पहले जंगल तक में सीमित रहने वाले हाथियों का झुंड कुछ दिनों से लगातार राजमार्ग में पहुंच रहा है। इस वजह से लगातार राजमार्ग में आने-जाने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं दूसरी ओर वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर भी नजर रख रही है ताकि आमजन की सुरक्षा हो सके और किसी तरह की परेशानी ना हो। जानकारी के अनुसार कटघोरा वन मंडल में लगभग 40 से अधिक हाथियों का झुंड लगातार क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। जो अब अलग-अलग कई झुंड में विभक्त हो गए है। इस वजह से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई है। वहीं वन विभाग को भी निगरानी करने में खासी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles