कोरबा भाजपा ने पार्षद के लिए दिग्गजों को उतारा मैदान में उड़ती दिख रही कांग्रेसी रणनीतिकारों की नींद

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा//  शनिवार शाम भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा नगर निगम सहित जिले में सभी नगरीय निकायों के लिए पार्षद व अध्यक्ष प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए। कांग्रेस से पहले उम्मीदवारों की घोषणा कर भाजपा ने मैदान में पहला कदम रखने के साथ उम्दा रणनीतिक दांव खेल दिया है। युद्ध का शंखनाद करने के साथ ही भाजपा की सुपर-67 में शामिल कद्दावरों की फौज देख कांग्रेसी रणनीतिकारों की नींद भी उड़ा दी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि रविवार को आने वाली मेयर पद के अधिकृत प्रत्याशी की लिस्ट में क्या होता है।
जहां तक बीजेपी के पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट की बात है, तो उसमें भगवा पार्टी के लिए विजय ध्वज फहराने वालों की भरमार देखी जा सकती है। इनमें वार्ड 31 डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर से पार्षद चुनाव लड़ रहे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी जैसे माहिर रणनीतिकार शामिल हैं, तो वार्ड 43 कैलाश नगर की कमान उठा रहे नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल और कोहड़िया पार्षद नरेंद्र देवांगन जैसे लोकप्रिय चेहरे वार्ड 18 से पार्टी की ताकत बनकर उतर चुके हैं। इनके अलावा वार्ड 25 शिवाजी नगर से संतोष राय, वार्ड 26 रविशंकर शुक्ल नगर से अजय विश्वकर्मा, वार्ड 17 से लक्ष्मण श्रीवास, वार्ड 20 से चंद्रलोक सिंह और वार्ड 27 से महाराणा प्रताप नगर के पूर्व पार्षद दिनेश वैष्णव की धर्मपत्नी श्रीमती वर्षा वैष्णव और वार्ड 30 एसईसीएल कॉलोनी क्रमांक 2 से सुशील गर्ग की धर्मपत्नी श्रीमती धनकुमारी गर्ग जैसे अनेक चर्चित नाम शामिल हैं, जिनकी धमक से प्रतिस्पर्धियों के हौसले मैदान में आने के पहले ही पस्त होते महसूस किए जा सकते हैं।
* दिग्गजों के दांव के आगे डगमगाए प्रतिस्पर्धियों के पांव
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव न नेतृत्व में नगरीय निकाय चुनाव में उम्दा प्रदर्शन के लिए पार्टी एकजुट और उत्साहित है। कोरबा जिले की बात करें तो भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की इस लिस्ट को कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो और जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा सरीखे दिग्गजों की अगुआई में तैयार एक कारगर रणनीतिक दांव माना जा रहा है। इस दांव के आगे मैदान में आने से पहले ही प्रतिस्पर्धियों के पांव डगमगाते महसूस किए जा सकते हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा नगर निगम के 67 वार्डों में पार्षद पद के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अब कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची का इंतजार है, जिसके आने पर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह चुनाव कितना रोचक होने वाला है। बीजेपी की इस सूची में वर्तमान पार्षद एवं भाजयुमो महामंत्री नरेंद्र देवांगन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, अधिवक्ता संघ कोरबा सचिव नूतन सिंह ठाकुर, अजय विश्वकर्मा , चंद्रलोक सिंह और शिवजी नगर के पूर्व पार्षद संतोष राय समेत कई चेहरों ने पार्टी का भरोसा हासिल करने में कामयाबी पाई है।

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles