कोरबा / कोरबा जिला के पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा हमेशा से सुर्खियों में रहने वाले विधायक में आते है चाहे वह कोरबा सांसद को अपने विधानसभा से बहुमूल्य बढ़त दिलाकर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो या नाव का चप्पू चलाते हुए नदी पार करना हो ,या आमजनों के बीच आसानी से उपलब्ध होना हो जहाँ उनकी इतनी उपलब्धियां हो
लेकिन इन सबके बावजूद उनका हमेशा से कांग्रेस के संगठन में विरोध होता रहता हैं संगठन का विरोध तब और खुलकर सामने आया जब टिकट के दावेदारों की बारी आई जिसमे उन्हें तीनों ब्लॉक अध्यक्ष ने एक सिरे से खारिज करते हुए किसे अन्य को टिकट देने की सिफारिश कर दी ,जिसमें पोड़ीउपरोडा के ब्लाक
अध्यक्ष अध्यक्ष असमेर सिंह पोर्ते ने तो उनकी खुलकर ख़िलाफ़त की ,
ताजा मामला आज एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा था जिसमें विधायक जी से लेनदेन को लेकर बात हो रही है जैसे यह वीडियो सोशल मीडिया में आग की तरह फैली और उसका लोगों के द्वारा प्रतिक्रिया आने लगी वैसे ही शाम ढलते ढलते उस वीडियो का खंडन भी आ गया है ,
खैर मामला जो भी हो पर छत्तीसगढ़ सीटी न्यूज उस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नही करता है


