कोरबा ने रचा स्वच्छता का विश्व रिकॉर्ड, महासंकल्प 2026 में 15,500+ हस्ताक्षर, गोल्डन बुक में दर्ज

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा, 06 फरवरी 2026/कोरबा ने आज स्वच्छता के इतिहास में एक अभूतपूर्व अध्याय जोड़ते हुए पूरे देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। “महासंकल्प 2026” अभियान के तहत कोरबावासियों ने न केवल स्वच्छता की शपथ ली, बल्कि स्वच्छता शपथ बैनर पर हस्ताक्षर कर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसने शहर का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा दिया। इस रिकॉर्ड से पहले शहर की सड़कों पर सुबह से ही नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। हर आयु, हर वर्ग और हर समुदाय के लोग हाथों में संकल्प लिए हुए इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने पहुँचे थे।

korba-swachhata-world-record-2026
korba-swachhata-world-record-2026

रविशंकर शुक्ल रोड पर बनाए गए 280 मीटर लंबे विशाल बैनर ने आज कोरबा की एकता और जागरूकता को साकार रूप दिया। 14 जोन और 70 सेक्टर में विभाजित इस स्थान पर लगातार बढ़ती भीड़ में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। युवा, महिलाएँ, बुजुर्ग, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, छात्र, समाजसेवी संगठन, औद्योगिक संस्थान और आम नागरिक, सभी ने बढ़-चढ़कर हस्ताक्षर किए। यहां सामूहिक रूप से नारों की गूंज और जोश से भरे वातावरण ने माहौल को और अधिक जीवंत बना दिया।

 

mahasankalp-2026-korba-signature-banner
mahasankalp-2026-korba-signature-banner

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उद्योग, वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने इस रिकॉर्ड को कोरबा के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है, यह सामुदायिक जिम्मेदारी और नागरिक कर्तव्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की स्वच्छ छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने में कोरबा एक मजबूत कदम आगे बढ़ा है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और कचरा निर्धारित वाहनों में ही डालें। उन्होंने सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई।

अन्य खबरें पढ़े 👇

https://cgcitynews.com

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने अभियान की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि कोरबावासियों की एकजुटता और जागरूकता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने नगर निगम और अभियान में शामिल सभी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि स्वच्छता को आदत बनाना ही इस अभियान का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने इस रिकॉर्ड को केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का अध्याय बताते हुए कहा कि अब प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि इस संकल्प को प्रतिदिन के व्यवहार में उतारे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब नागरिक स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ।

नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय ने बताया कि महासंकल्प 2026 अभियान शहर को स्वच्छता के नए मानकों तक पहुँचाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की अभूतपूर्व भागीदारी से यह स्पष्ट है कि कोरबा स्वच्छता को लेकर सजग और प्रतिबद्ध है। उन्होंने रिकॉर्ड-निर्माण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 1 घंटे की अवधि में 15,500 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर नया इतिहास रच दिया।

इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, वन विभाग, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, रेडक्रॉस सोसाइटी, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, पुलिस विभाग, बैंकों, स्वास्थ्य संस्थानों, स्कूल-कॉलेजों, सामाजिक संगठनों, महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों और नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने व्यापक उपस्थिति दर्ज कराई। एनटीपीसी, एसईसीएल, बालको सहित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों और शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी बड़ी संख्या में इस अभियान का हिस्सा बने। इस अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधि डॉ मनीष विश्नोई, शशांक वर्मा भी उपस्थित रहें।

YouTube 👇

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

Home

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles