कोरबा // सरकार बदली लेकिन सीएम की फोटो नही सरकारी योजनाओं में पुराने होर्डिंग बैनरों से चलाया जा रहा काम

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा -पसान //  छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के साल भर  बाद भी हॉस्पिटल में लगने वाले शिविर में  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का फोटो लगा होर्डिंग बैनर लगा कर काम चला रहे है ,स्वास्थ्य विभाग के अफसर और कर्मचारी इसे नई सरकार के कार्यकाल में भी अनदेखा कर रहे हैं ,

पूरा मामला कोरबा जिला के स्वास्थ्य केन्द्र पसान का है
स्वास्थ्य केंद्र पसान  में मंगलवार को  आयोजित किए जाने वाले स्वास्थ्य शिविर में ऐसे ही हालत मिले। यह स्थिति तो तब है जब सरकार की ओर से योजना के प्रचार-प्रसार के लिए अलग से कर्मचारियों को नियुक्त किया हुआ है। इसके अलावा विभाग में आईईसी कोआर्डिनेटर भी नियुक्त किए हुए हैं। इनका मूल काम ही विभाग की गतिविधियों का बेहतर ढंग से प्रचार-प्रसार करना है। इसी से विभाग के सम्बन्धित जिम्मेदारों की ओर से मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना को लेकर बरती जा रही संवेदन हीनता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री बदलने के करीब सालभर बाद भी पुराने होर्डिंग-बैनरों से काम चलाया जा रहा है।
शिविर में लगे बैनर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का फोटो देखकर हर कोई चुटकी लेता रहा। कुछ जानकार लोग इसे लेकर हंसी-मजाक भी करते है। मुख्यमंत्री बदले सालो हो गए, लेकिन जिम्मेदारों को इसकी याद ही नहीं है। लगता है चिकित्सा विभाग  के सीएमएचओ , व Bmo पोड़ी उपरोड़ा डॉ. दीपक सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र पसान का निरीक्षण भी नही किया है नही तो इतनी बड़ी लापरवाही पर संज्ञान जरूर लेते ।
सरकारी जनकल्याणकारी है योजना
सरकार ने निशुल्क दवा व जांच योजना का दायरा बढ़ाते हुए प्रत्येक परिवार को 5 लाख तक के कैश लेस निशुल्क इलाज देने के लिए  स्वास्थ्य बीमा योजना भी लागू की है। पिछले करीब कई महीने से ग्राम पंचायत स्तर पर योजना के तहत चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सरकार के स्तर पर इसे काफी गंभीरता से लिया जा रहा है, लेकिन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारी कर्मचारी शिविरों की व्यवस्था को लेकर खासी उदासीनता बरत रहे हैं।

सोशल मीडिया में खबरों को सही गलत समझाने वाली डॉ मधुरेखा सिंह  इतनी लापरवाह कैसे  ??
सोशल मीडिया में पत्रकारों को सही गलत बताने वाली डॉ मधुरेखा सिंह आखिर अपने ही हॉस्पिटल में लगे बैनर पोस्टर पर क्यो संज्ञान नही ले पायी , जबकि सरकार को बदले एक साल से ज्यादा समय बीत गया है और छत्तीसगढ़ में अब भाजपा की विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार छत्तीसगढ़ के विकास की गाथा गढ़ रही है
पसान हॉस्पिटल में आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का फोटो न लगना एक बानगी भर है। पसान का स्वास्थ्य विभाग  केंदई में हुए खुजली की बीमारी को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है ,

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles