कोरबा : “का हाल हे कका…” कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा, 29 जनवरी 2026/कोरबा धान खरीदी निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने किसान से पूछा 

“का हाल हे कका… कोई तकलीफ़ तो नहीं? कौन सा धान है, कितना धान है? खरीदी केंद्र में भी 10 हजार रुपये तक निकालने की सुविधा है… तत्काल आवश्यकता हो तो पैसे निकाल सकते हैं… कोई समस्या हो तो बताइए।”
इन्हीं सरल और आत्मीय शब्दों के साथ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पाली विकासखंड स्थित धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया और किसानों से खरीदी व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

यह भी पढ़े 👇

https://cgcitynews.com/beo-fainted-due-to-education-ministers-rebuke-created-stir/
कलेक्टर ने केंद्र में धान बेचने आए किसानों के धान की नमी एवं गुणवत्ता की स्वयं जांच कर खरीदी की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

# कलेक्टर कुणाल दुदावत का धान खरीदी केंद्र निरीक्षण मे
उन्होंने ग्राम नान पुलाली के किसान श्री उमेंद सिंह सहित अन्य किसानों से संवाद किया। किसानों ने बताया कि उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टोकन कटाया था और आज बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच पा रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन केंद्रों में केवल वास्तविक एवं पात्र किसानों से ही धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए।

कोरबा धान खरीदी निरीक्षण मे
कलेक्टर श्री दुदावत ने स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्र में आने वाले धान की अनिवार्य रूप से पलटी कराकर ढेरी लगाई जाए तथा नमी की जांच के बाद ही खरीदी की जाए। उन्होंने कहा कि पुराने, अवमानक एवं अनुपयोगी धान की खरीदी पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि धान बेचने आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए सभी अधिकारी सतर्क एवं संवेदनशील रहें।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग, एसडीएम श्री रोहित सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

https://korba.gov.in

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles