Korba NEWS//कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष ग्रामीण क्षेत्र से हो , प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और चरणदास महंत से मिलकर की जायेगी कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष बदलने की मांग

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Korba //कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष ग्रामीण क्षेत्र से हो ,छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद अब कांग्रेस पार्टी में विरोध के स्वर सुनाई देने लगे हैं ,जहाँ कांग्रेस की हार की वजह पूर्व विधायकों ने पार्टी के सीनियर नेताओं पर फोड़ा है ,वही कोरबा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों से कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष के खिलाफ आवाज उठना शुरू हो गया है ,इसकी शुरुआत पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र से हो गई है यहां के कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कोरबा जिला के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है ,लोगों का कहना है कि कोरबा शहर से जिलाध्यक्ष की नियुक्ति करने से वो सिर्फ शहर की राजनीति करते हैं ,उनका ग्रामीण क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं रहता है ,वे ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को पहचानते ही नहीं है फिर वे उन कर्मठ कार्यकर्ताओ से काम कैसे लेंगे
ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने कभी पसान ब्लाक का दौरा नही किया  — आरिफ खान
वर्तमान ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में पसान ब्लॉक का कभी दौरा नही किया ,उन्होंने यहाँ संगठन को आगे बढ़ाने के लिए कभी कोई प्रयास नही किया ,वो नाम के ग्रामीण जिलाध्यक्ष है ,उनको राजनीति कोरबा की करनी है ,उन्होंने अपने कार्यकाल में संगठन का विस्तार एक बार भी नहीं किया वे पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहितराम केरकेट्टा के बनाये संगठन को ही लेकर आगे बढ़ाते रहे ,वे क्षेत्र में सिर्फ बड़े नेताओं के साथ मंच साझा करने पोड़ी ,पसान ब्लॉक आया करते थे ,अगर उन्होंने संगठन पर 10% भी काम किया होता तो पाली तानाखार किसी भी कीमत पर कांग्रेस नही हारती ,ऐसे जिलाध्यक्ष को बदलकर लोकसभा चुनाव से पहले ग्रामीण क्षेत्र से जिलाध्यक्ष बनाना चाहिए ,

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और चरणदास महंत से मिलकर की जायेगी कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष बदलने की मांग — मुरली संत

कोरबा जिला को हरीश परसाई ,उषा तिवारी जैसे ,सक्रिय जिलाध्यक्ष भी मिले जो हर ग्राम के कार्यकर्ताओं से परिचित थे ,और बेहतर तालमेल से संगठन चलाया ,परन्तु जब से कांग्रेस की रीढ़  संगठन में मोहितराम केरकेट्टा की नियुक्ति हुई उन्होंने अपने लोगों को संगठन में तरजीह देकर ,कोरबा ग्रामीण के संगठन को तहस नहस कर दिया ,जिसका अनुसरण उसी संगठन को आगे बढ़ाकर वर्तमान जिलाध्यक्ष ने किया है अगर कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में अच्छा रिजल्ट देना है तो ग्रामीण जिलाध्यक्ष को बदलकर ग्रामीण क्षेत्र से जिलाध्यक्ष बनाना पड़ेगा ,जिसके लिए पोड़ी और पसान ब्लॉक के कार्यकर्ता अतिशीघ्र नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात कर कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष ग्रामीण क्षेत्र से बनाने की माँग करेंगे जिससे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के ग्रामीण कार्यकर्ता पूरी ताकत से कांग्रेस को जिताने में अपना योगदान दे सकेंगे ,


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles