कोरबा: अर्दली पटवारी जयवर्धन सिंह कंवर की बिगड़ी तबीयत, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा/ पसान // जिले के पसान तहसील कार्यालय में पदस्थ अर्दली पटवारी जयवर्धन सिंह कंवर (34 वर्ष) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह उन्हें पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद हालत लगातार बिगड़ती चली गई।
परिजनों के अनुसार जयवर्धन सिंह कंवर मूल रूप से ग्राम डोंडातराई, उरगा हल्का के निवासी थे। वे करीब सात माह पूर्व ही पसान तहसील में पदस्थ किए गए थे। शनिवार सुबह पेट दर्द की जानकारी उन्होंने राजस्व विभाग में ग्रेड-3 पद पर पदस्थ अपने बड़े भाई ईश्वर सिंह को दी।

यह भी पढ़े 👇

https://cgcitynews.com/cg-breaking-thumb-implanted/
इसके बाद वे बाइक से लगभग 90 किलोमीटर का सफर तय कर पोंडी बहार स्थित अपने घर पहुंचे। दोपहर के समय पानी पीने के बाद उन्हें हिचकी आने लगी और अचानक तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई।
घर में मौजूद मां और छोटे भाई धनंजय उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्रवाई पूरी की और शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles