कोरबा ब्रेकिंग: स्क्रैब कारोबारी अशरफ मेमन समेत 3 लोगों की सनसनी खेज हत्या से दहल उठा कोरबा, हिरासत में लिए गए संदिग्ध

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा ब्रेकिंग // कोरबा शहर के पास स्थित एक फार्म हाउस में ट्रिपल मर्डर की खबर से पूरा कोरबा दहल उठा है। बीती रात कबाड़ कारोबारी अशरफ मेमन, एक स्थानीय युवक और बिलासपुर के एक युवक की गला घोटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। फार्म हाउस मृतक अशरफ मेमन का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गयी और मौके से मिले सुरागों के आधार पर तीन संदिग्धों को देर रात ही हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

इस मामले में पुलिस बहुत जल्द खुलासा कर सकती है। वहीं इस घटना ने पूरे जिले में दहशत पैदा कर दी है ।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles