विधायक मोहित राम केरकेट्टा के खिलाफ फुटा लेटर बम , सोशल मीडिया में हो रहा वायरल ,वायरल में सच्चाई कितना या बदनाम करने की हो रही साजिस

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा /पाली तानाखार विधानसभा के विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया में एक लेटर वायरल हो रहा है जिसमें कांग्रेस सेवा दल के सदस्य एवम सांसद प्रतिनिधि शास.हाई स्कूल दूरपा के सुनील अग्रवाल ने कुमारी शैलजा छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी को लिखित शिकायत किया है कि पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा के द्वारा मुझसे काम दिलाने के नाम पर 5.00 लाख रुपए की ठगी किया है । शिकायत पत्र में विस्तार से लिखा गया है कि 5.00 लाख को कब कब और कहां कहां लिया है और मांगने पर क्या कहा जाता है ।

देखे वायरल लेटर

मौजूदा विधायक का टिकट कटने की आशंका से लेनदारों में हड़कंप

: पाली तानाखार विधान सभा क्षेत्र में एक ओर जहां मौजूदा विधायक की टिकट को लेकर तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही है । वहीं विधायक मोहित राम केरकेट्टा द्वारा खुलेआम की जा रही कमीशन खोरी पर बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है । वीडियो वायरल अभी ठंडा पड़ा नही था कि आज एक लेटर बम वायरल होने लगा जिसमें विधायक द्वारा ली गई कमीशन की शिकायत की गई है

मौजूदा विधायक की टिकट कटने की आशंका से लेनदारो में जहां हड़कंप मचा हुआ है । वहीं दूसरी ओर विधायक मोहितराम केरकेट्टा टिकट की जुगत में रायपुर का चक्कर काट कर और विधानसभा अध्यक्ष तथा मंत्रियों के चौखट पर अपना माथा रगड़ कर थक चुके हैं।

इधर क्षेत्र में पार्टी के ही जनप्रतिनिधि , कार्यकर्ता और मतदाताओं में विधायक के प्रति जमकर आक्रोश नजर आ रहा है । काम कराने के लिए पैसे देने वाले लोग अभी गली गली विधायक को खोजते घूम रहें है। शायद इसलिए कि उन्हें लग रहा है कि केरकेट्टा जी का अब खेल खतम और पैसा हजम है ।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles