पसान ,चोटिया में गवर्नमेंट कॉलेज व हॉस्टल खोलने शिक्षा मंत्री को पत्र

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा  //तानाखार के पूर्व विधायक रामदयाल उइके ने स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को पत्र लिखकर क्षेत्र के विकास के लिए चोटिया व पसान में गवर्नमेंट कॉलेज के साथ ही 100-100 सीटर छात्रावास खोलने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा है कि जंगलों में रहने वाले आदिवासियों को भी उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके, इसके लिए कॉलेज खोलना जरूरी है। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के छात्र-छात्राओं को काफी दूर पढ़ाई करने जाना पड़ता है। इस ब्लॉक में 114 ग्राम पंचायतें हैं। यहां मात्र जटगा में ही कॉलेज है
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत मोरगा में प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक गर्ल्स हॉस्टल खोलने की भी जरूरत है। चोटिया में कॉलेज के साथ छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग 100 सीटर छात्रावास खोल जाना चाहिए। ग्राम पंचायत खिरटी मोहल्ला के रनईपुर और ग्राम पंचायत साखो के आश्रित ग्राम रनपुर में प्राइमरी स्कूल खोले जाने की जरूरत है। साखो में गवर्नमेंट हाई स्कूल के साथ कन्या छात्रावास और बालक छात्रावास भी खोलने की जरूरत है। उइके ने कहा कि इन मांगों को बजट में शामिल कर मंजूरी दी जाए।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles