जीपीएम में पहुंचेगी लाइफलाइन एक्सप्रेस अस्पताल ट्रेन, 251वीं परियोजना के तहत निःशुल्क होगा इलाज

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

जीपीएम (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)// इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन की विश्व की पहली मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल ट्रेन लाइफलाइन एक्सप्रेस 251वीं परियोजना के तहत पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म नंबर-5 पर पहुंचेगी यहां 15 दिसंबर 2025 से 02 जनवरी 2026 तक आम नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। शिविर का संचालन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।
इस मोबाइल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा आंख, कान, प्लास्टिक सर्जरी, हड्डी रोग, दंत चिकित्सा एवं महिला रोग से संबंधित जांच व ऑपरेशन की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
विशेषता अनुसार ओपीडी/स्क्रीनिंग व सर्जरी कार्यक्रम—
  • नेत्र उपचार (मोतीयाबिंद व रिफ्रैक्टिव त्रुटि)
    ओपीडी: 15 से 19 दिसंबर 2025
    सर्जरी: 16 से 20 दिसंबर 2025
  • कान रोग (मध्य कान सर्जरी व ऑडियोमेट्री)
    ओपीडी: 20 से 24 दिसंबर 2025
    सर्जरी: 21 से 25 दिसंबर 2025
  • प्लास्टिक सर्जरी (कटे-फटे होंठ व जलन के बाद सिकुड़न)
    ओपीडी: 26 से 28 दिसंबर 2025
    सर्जरी: 27 से 29 दिसंबर 2025
  • ऑर्थोपेडिक सुधारात्मक सर्जरी (18 वर्ष से कम आयु)
    ओपीडी: 26 से 28 दिसंबर 2025
    सर्जरी: 27 से 29 दिसंबर 2025
  • दंत जांच व उपचार
    29 दिसंबर 2025 से 02 जनवरी 2026 तक
  • स्त्री रोग (स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच व स्क्रीनिंग)
    15 से 19 दिसंबर 2025 तक
शिविर में आने वाले मरीजों को अपना आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। भर्ती मरीज के साथ केवल एक परिजन को ही आने की अनुमति दी जाएगी।
जानकारी व सहायता हेतु हेल्पलाइन: 7039673973
जिला प्रशासन जीपीएम के सहयोग से आयोजित इस स्वास्थ्य अभियान से दूरस्थ एवं जरूरतमंद क्षेत्रों के मरीजों को विशेषज्ञ इलाज का बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles