LSG vs KKR: ‘उसका क्रेडिट कोई छीन नहीं सकता…’, KKR की सुपर ओवर में जीत के बाद Ajinkya Rahane का बयान

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

लखनऊ के खिलाफ सुपर ओवर में मैच जीतने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रिंकू सिंह की भी खूब तारीफ की।

  1. केकेआर ने एलएसजी को सुपर ओवर में हराया
  2. रिंकू सिंह ने खेली 83 रन की नाबाद पारी
  3. कप्तान रहाणे ने केकेआर की जीत का क्रेडिट रिंकू सिंह को दिया

Ajinkya Rahane Statement:  आईपीएल 2026 के 38 वें मुकाबले में केकेआर का सामना एलएसजी से हुआ। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का फैसला सुपर ओवर में हुआ, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। मैच में मिली जीत के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणए काफी खुश नजर आए। उन्होंने टीम की जीत का पूरा श्रेय रिंकू सिंह को दिया।

KKR vs LSG: जीत के बाद क्या बोले रहाणे?

दरअसल,  मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने 20 ओवर में 155 रन बनाए। जब टीम संघर्ष कर रही थी, तब अकेले के दम पर रिंकू सिंह ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 83 रन की मदद से मैच का रुख बदल दिया। रिंकू की तेजतर्रार पारी की बदौलत कोलकाता की टीम इस स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

जवाब में 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 155 रन बनाकर मुकाबले को टाई करा दिया। इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंचा, जहां लखनऊ की टीम सिर्फ 1 रन ही बना सकी। जवाब में कोलकाता ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

जीत के बाद कप्तान Ajinkya Rahane ने टीम की जमकर तारीफ की। रहाणे ने कहा कि वह इस जीत से बेहद खुश हैं, खासकर जिस तरह टीम ने दबाव में वापसी की।

रिंकू के लिए दिल खोलकर रखा

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जब रहाणे से सबसे पहले पूछा गया कि हार्ट-रेट कैसा है? तो उन्होंने कहा कि सेटल हो गया। जीत से सच में बहुत खुश हूं, खासकर जिस तरह से हम उन 16 ओवर के बाद खेले जब हम बैटिंग कर रहे थे, रिंकू की पारी ने सब कुछ बदल दिया। मेरा मतलब है, शुरू में गेम को डीप ले जाते हुए, हम बहुत सोच रहे थे, क्या हो रहा है, लेकिन मैंने सोचा, क्रेडिट रिंकू को जाता है। कमाल की पारी, वह आखिरी ओवर में इतने रन बनाना और फिर हमारी तरफ मोमेंटम लाना कुछ शानदार था।

रहाणे से जब ये सवाल किया गया कि ये एक लो-स्कोरिंग वेन्यू है? इस पर उन्होंने कहा,

हां मेरा मतलब है, हमने यहां मुश्ताक अली खेला था और आज रात जिस मिट्टी पर हमने खेला वह मुश्ताक अली जैसी ही थी, इसलिए हमने सोचा कि जब हम बैटिंग कर रहे थे तो इस विकेट पर 160,170 बहुत अच्छा टोटल होगा, लेकिन मुझे लगा कि बैटिंग यूनिट के तौर पर पावरप्ले हमारे लिए बहुत खराब था। यही पर हमें बैटिंग यूनिट, पावरप्ले और बीच के ओवरों में काम करने की जरूरत है, लेकिन मुझे लगता है कि हमने जिस तरह से गेंदबाजी की, गेंदबाजों ने, उन्होंने जैसा किया वह कमाल था। इस विकेट पर 156 का बचाव करना, अगर आपका पावरप्ले अच्छा हो और आपकी बॉलिंग यूनिट के पास हो। पिछले तीन, चार गेम में बहुत अच्छा स्कोर कर रहे हैं, इसलिए उनके लिए बहुत खुश हूं।

रिंकू सिंह

चेज से पहले रहाणे ने बताया कि उन्होंने टीम को क्या मैसेज दिया था। उन्होंने कहा, “हमेशा भरोसा रखना जरूरी है। खेल तब तक खत्म नहीं होता जब तक आखिरी गेंद न हो जाए। एक-दो विकेट गिरे और फील्डिंग टीम गेम में वापस आ जाती है। टारगेट चेज करना आसान नहीं था। हमें पता था कि भले ही उनका पावरप्ले अच्छा जाए, लेकिन मिडिल ओवर्स में सुनील और वरुण चक्रवर्ती हैं। अनुकूल रॉय भी बहुत अच्छी बॉलिंग कर रहा है। हमें भरोसा था कि एक विकेट गेम बदल देगा। और वही हुआ।”

‘रिंकू से नहीं छीनूंगा क्रेडिट’

जब उनसे पूछा गया कि क्या सुपर ओवर के लिए और कोई ऑप्शन था? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि नहीं, सुनील नरेन ही ऑप्शन थे। वो शानदार बॉलिंग कर रहे हैं। स्पिनर को लंबे बाउंड्री की तरफ मारना मुश्किल होता है। मैं कार्तिक त्यागी का भी जिक्र करूंगा। लास्ट ओवर मुश्किल था, लेकिन उसने कमाल किया। मुझे उसका कॉन्फिडेंस और क्लैरिटी पसंद है। वैभव भी अच्छा कर रहा है। अनुकूल ने पावरप्ले और मिडिल ओवर में अच्छी बॉलिंग की। सभी युवा इंडियन लड़के शानदार कर रहे हैं। लेकिन रिंकू सिंह का क्रेडिट मत छीनिए। इस मैच में और पिछले मैच में भी उसकी पारी कमाल थी।

बता दें कि अब कोलकाता नाइट राइडर्स का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। दोनों टीमें 3 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!