38.2 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

कार्यकर्ताओं की बदौलत मंत्री बना,यह पद आपका है,मंत्री भी आप हैं: लखन

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा-पाली । छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने व मंत्रिमंडल गठन के बाद शनिवार को प्रथम पाली नगर आगमन पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल एवम् विधायक प्रेमचंद पटेल का भव्य स्वागत किया गया । शिवनगर पाली में भाजपा कार्यालय के समीप मंच पर कैबिनेट मंत्रियों एवं विधायक के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं में गजब का विश्वास और जोश देखने को मिला। भव्य आतिशबाजी और ढोल-ताशे के साथ प्रथम नगर आगमन पर दोनों कैबिनेट मंत्रियों एवं विधायक का फलों से तौल कर स्वागत किया गया।उसके पश्चात समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा बुके फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उन्हें पाली के ऐतिहासिक माँ महिषासुरमर्दिनी की मनोहारी तस्वीर भेंट की गई

तत्पश्चात पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस एवं फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से चर्चा किया एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के पश्चात सबका साथ सबका विकास की थीम के साथ आगे बढ़ने का भरोसा दिलाते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, देवी सिंह टेकाम, युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, बैकुंठपुर प्रभारी चिंटू राजपाल, जिला मंत्री अजय जायसवाल, पाली मण्डल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरण मरकाम, श्याम लाल मरावी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कीर्ति कश्यप रूपविलास गोस्वामी, मण्डल महामंत्री विवेक कौशिक, कमल सिंह राज सहित प्रमुख पदाधिकारी , कार्यकर्ता नगरवासी ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

इससे पहले कोरबा जिले की सरहद पाली ब्लॉक में प्रवेश पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नया बस स्टैंड अटल व्यावसायिक परिसर राज होटल के समीप बने स्वागत मंच पर पहुंच कर मंत्री श्री देवांगन ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता के प्रति आभार ज्ञापित किया। यहां आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत समारोह में लखनलाल देवांगन ने भाव विभोर होते हुए कहा कि हम वही हैं जो विधायक बनने के बाद आपके बीच रहे। आज यदि मंत्री भी हैं तो आप जैसे कार्यकर्ताओं की बदौलत हैं. इस लिए यह पद आपका है. मंत्री भी आप हैं। मैं बस आपकी सेवा का हकदार हूं। कहीं कोई समस्या हो तो तुरंत उसके निराकरण के लिए हम तैयार हैं। जब भी समय मिलेगा आपके बीच रहूंगा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कौशल सिंह राज,ज्ञान सिंह राजपाल, शिव कुमार चौहान,नंदलाल नवलानी,भैया लाल जायसवाल,प्रयाग नारायण शांडिल्य, रूपविलास गोस्वामी,रामविलास जायसवाल, अशोक श्रीवास्तव,गणेश टांडिया,मुकेश श्रीवास्तव,मंगल छाबड़ा,शिव ताम्रकार,जयपाल,संतोष यादव,सुभाष जगत,अगरदास,विपिन कौशिक, गुहाराम,सीताराम,कामता जायसवाल,संजू जायसवाल, लाला श्रीवास्तव,चित्रभवन श्याम,गुलशन जगत,सन्नी समेत समस्त भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!