क्षेत्र की जनता के सुख-दु:ख में हमेशा साथ रहेगा महंत परिवार , मतदाताओं के बीच आभार जताने पसान पहुंचे डॉ. महंत व सांसद ज्योत्सना महंत

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // पसान  :: 
पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा लोकसभा की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत लोकसभा चुनाव के बाद संसदीय क्षेत्र की जनता के बीच आभार जताने पहुंच रहे हैं। इस कड़ी में उन्होंने आज पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों व कांग्रेसजनों ने नेता प्रतिपक्ष व सांसद का पुष्पगुच्छ, महामाला से आत्मीय स्वागत किया।
पोड़ी उपरोड़ा व पसान में कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष व सांसद ने मतदाताओं सहित जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक बार फिर महंत परिवार पर भरोसा जताया है और उम्मीदें खाली नहीं जाएंगी। जनता के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास होगा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने क्षेत्र की समस्याएं सांसद के समक्ष रखीं, जिस पर उचित निराकरण कराने का आश्वासन दिया गया।

डॉ.महंत ने कहा कि जनता के हर सुख-दु:ख में महंत परिवार सदैव साथ रहा है और भविष्य में भी साथ रहेंगे। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष व सांसद ने गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के मरवाही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोदवाही में भी कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात कर आभार जताया। कोदवाही मेंं सर्वआदिवासी समाज भवन का लोकार्पण किया गया। पसान प्रवास के दौरान पसान में कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात कर सभी के प्रति आभार प्रदर्शित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ,प्रशांत मिश्रा ,हरीश परसाई , वचनसाय कोर्राम युवा तुर्क सूरज महंत , भावना जायसवाल ,खालिद खान ,प्रदीप मसीह ,डॉ बिंझवार ,आनंद मित्तल ,जगतपाल आयाम ,सलीम खान ,जफ़र खान ,राजू मसीह ,हरनाम सिंह ,दिलीप कोर्राम ,रफीक खान राजू ओट्टी ,सुरेंद्र ,अफ़रोज़ ,के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles