29.5 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

थाना पसान में ग्राम कोटवारों की बैठक, अपराध रोकथाम व कानून-व्यवस्था पर पुलिस का फोकस

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

*कोरबा / पसान // पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतीश ठाकुर तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्त ग्राम कोटवारों की बैठक थाना परिसर में आयोजित की गई।*
थाना पसान में ग्राम कोटवारों की बैठक लेते थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे
थाना पसान में ग्राम कोटवारों की बैठक लेते थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे
थाना पसान जिला कोरबा क्षेत्र अंतर्गत कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से आज थाना परिसर में समस्त ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम स्तर पर होने वाली संदिग्ध गतिविधियों, अपराध की पूर्व सूचना, असामाजिक तत्वों की पहचान एवं समय पर सूचना संप्रेषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Latest update के लिए cgcitynews.com पढ़ते रहें”👇

https://cgcitynews.com

बैठक के दौरान कोटवारों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने ग्राम में अजनबी व्यक्तियों की आवाजाही, चोरी, अवैध शराब, जुआ-सट्टा, नशा, घरेलू विवाद, भूमि विवाद, तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर सतत निगरानी रखें एवं ऐसी किसी भी जानकारी को तत्काल थाना स्तर पर सूचित करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
Kotwar Meeting at Pasan Police Station Korba
Kotwar Meeting at Pasan Police Station Korba
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि ग्राम कोटवार पुलिस एवं जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, अतः उनकी सक्रिय सहभागिता से ही अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना संभव है। बैठक में कोटवारों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई एवं उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया।
थाना पसान द्वारा यह भी अपील की गई कि ग्रामवासी किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना निर्भीक होकर पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।
पुलिस प्रशासन द्वारा इस प्रकार की बैठकें भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेंगी।
उक्त बैठक में समस्त ग्राम के कोटवार एवं थाना स्टाफ प्रभारी asi राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र राय, कुरसा मिंज, आरक्षक राहुल बघेल, विनोद कंवर, विष्णु पाटले , रतन राठौर , डोमन मधुकर, विकाश जांगड़े उपस्थित रहे

YouTube 👇

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!