MI vs RCB: ‘ये काम नहीं…’, लगातार तीसरी हार के बाद फूटा हार्दिक पांड्या का गुस्सा; दिए बड़े बदलावों के संकेत

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हारने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम के गेंदबाजी प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि टीम ने बहुत ज्यादा रन दिए और हमेशा पिछड़ने के बाद बराबरी करने की कोशिश की।

 Hardik Pandya Statement: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने स्वीकार किया है कि रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से मिली कराआईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया।

आरसीबी से मिले 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 222 रन ही बना सकी। यह चार मैचों में मुंबई की तीसरी हार है तो आरसीबी ने चार मैचों में तीन जीत हासिल कर लिए हैं। ऐसे में हार की हैट्रिक लगाने के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पोस्ट मैच प्रेंजेंटेशन में निराश नजर आए।

हार्दिक का फूटा गुस्सा, किसे बताया मुजरिम?

मुंबई इंडियंस की हार के बाद हार्दिक पांड्या ने बैटिंग से ज्यादा बॉलिंग यूनिट को जिम्मेदार ठहराया। हार्दिक ने मैच के बाद हुई पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा,

“हमने बहुत ज्यादा विकेट गंवाए और साथ ही, मुझे लगता है कि हमने बहुत ज्यादा रन भी दे दिए। मुझे लगता है कि हमें हमेशा ही पिछड़ने के बाद बराबरी करने की कोशिश करनी पड़ी। मेरा मानना है कि पिछले कुछ मैचों में, चाहे बॉलिंग यूनिट के तौर पर हो या बैटिंग यूनिट के तौर पर हम खेल में आगे रहने के बजाय हमेशा पिछड़ने के बाद बराबरी करने की कोशिश करते रहे हैं।”

टॉस जीतने के बावजूद मुंबई का लक नहीं दे रहा साथ

एमआई ने मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इसके बावजूद उन्हें हार मिली। ऐसा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में भी देखने को मिला था। टॉस को लेकर जब हार्दिक से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,

“कुछ मैचों में टॉस हमने जीता, लेकिन हमें शायद ये देखना होगा कि बैटिंग या बॉलिंग यूनिट के तौर पर हमारे पास और क्या ऑप्शन है। जिस तरह की विकेट पर खेल हो रहा है, उसे देखते हुए हम अगर अच्छी बैटिंग कर पाते हैं तो ये अच्छा होगा। हमें अभी भी अच्छा क्रिकेट खेलना होगा, हमें अच्छी बैटिंग और बॉलिंग करनी होगी। अगर हम ऐसा करते हैं तो टॉस के नतीजे मायने नहीं रखेंगे, हम बेहतर रहेंगे। पावरप्ले में हमारी स्थिति खराब है और हम अगले मैच में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं।”

शेरफेन रदरफोर्ड की दिल खोलकर की तारीफ

एमआई के लिए शेरफेन रदरफोर्ड में आखिर में 9 छक्कों की मदद से 31 गेंद पर 71 रन बनाए। उनके बार में हार्दिक ने कहा,

जब हमने रदरफोर्ड को अपनी टीम में शामिल किया हम हमेशा से जानते थे कि उनमें किस तरह की क्षमता और ताकत है। जिस अंदाज में उन्होंने बल्लेबाजी की है, उससे हमें एक अतिरिक्त सुरक्षा मिली है। इसके साथ ही, हमें यह आत्मविश्वास भी मिला है कि अगर हम टीम में कोई बदलाव करना चाहें या यह देखना चाहें कि टीम की क्या जरूरत हैं, तो हम निश्चित रूप से ऐसा कर सकते हैं। यह सब मुमकिन है, क्योंकि वह जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं।

हार्दिक पांड्या


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!