रायपुर में भारत–दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच का आनंद लेते दिखे मंत्री लखनलाल देवांगन

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर // रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के रोमांचक मुकाबले का आनंद छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रत्यक्ष रूप से लिया। दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ की शानदार पारियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

मैच के दौरान स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा और पूरे माहौल में देशभक्ति का जोश देखने को मिला। मंत्री लखनलाल देवांगन भी दर्शकों के बीच बैठकर टीम इंडिया का उत्साहवर्धन करते नजर आए। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय मुकाबले छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय हैं और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणादायक साबित होते हैं।

रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम के दमदार खेल ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया और जीत की ओर कदम बढ़ाते हुए टीम इंडिया ने लाखों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles