अधिकार और पद का दुरुपयोग करते हुए सगुना सरपंच- सचिव ने बिना काम कराए नाली निर्माण के लाखों डकारे, पंचायत मद की राशि का मनचला दोहन…*

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

*अधिकार और पद का दुरुपयोग करते हुए सगुना सरपंच- सचिव ने बिना काम कराए नाली निर्माण के लाखों डकारे, पंचायत मद की राशि का मनचला दोहन…*
____________________________

*कोरबा/पाली:-* जिले के पाली जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत सगुना के सरपंच- सचिव के भ्रष्ट्र कार्यप्रणाली से ग्रामीण असंतुष्ट है। इस पंचायत में निर्माण कार्य, मरम्मत, साफ- सफाई के नाम पर लाखों रुपये आहरण तो कर लिया गया लेकिन जमीनी स्तर पर एक भी कार्य नही कराया गया और ग्राम विकास के नाम पर सरकारी बजट को जमकर चूना लगाया जा रहा। उन्हें न जांच की चिंता है, न अधिकारियों का भय है।

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत डोड़की से गत 2020- 21 में विलग होकर सगुना नवीन ग्राम पंचायत के आस्तित्व में आया है, जहां के प्रथम सरपंच भवन सिंह पैकरा निर्वाचित है। सरपंच द्वारा सचिव से मिलीभगत कर कागजों में काम दर्शाकर पंचायत मद के लाखों रुपए का बंदरबांट किया है। इस पंचायत के आश्रित ग्राम ठाड़पखना में प्राथमिक शाला व आंगनबाड़ी भवन अगल- बगल में संचालित है, जहां प्राथमिक शाला में 49 हजार लागत का एक रनिंग वाटर सिस्टम स्थापना कर व आंगनबाड़ी भवन तक पेयजल पाइप लाइन का विस्तार कर दो रनिंग वाटर स्थापना के नाम पर 1.70 लाख रुपए की राशि तथा लक्ष्मण घर के पास पेयजल व्यवस्था के नाम पर बिना कार्य कराए 49 हजार 15वें वित्त आयोग से निकाल लिया गया। सरपंच- सचिव के मनमाने तरीके से अनियमिततापूर्ण जिस कार्य का खबर *”कागजों में काम दर्शाकर सरपंच- सचिव ने लगाया शासन को लाखों रुपए का चूना, पेयजल व्यवस्था की आड़ में शासकीय राशि का बंदरबांट”* शीर्षक के साथ प्रसारित किया गया था। अब सरपंच- सचिव के साठगांठ का एक और कारनामा सामने आया है, जिसमे नाली निर्माण का काम कागजों में कराकर लाखों का वारा- न्यारा किया गया। बता दें कि सगुना स्थित प्राथमिक शाला के पास से पुनीराम घर तक नाली निर्माण के लिए रिचार्ज बाउचर 30 सितंबर 2022 की तिथि में 1.80 लाख व करमसिंह घर से पुलिया तक नाली निर्माण के लिए बाउचर तिथि 5 अक्टूबर 2023 को 1.44 लाख की राशि 15वें वित्त मद से निकाली गई है, जबकि हकीकत यह है कि मौके पर नाली निर्माण के कोई कार्य ही नही हुए है और 3.44 लाख रुपए डकार लिया गया, जिसका खुलासा जियोटैग से हुआ है। यहां के ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत में क्या- क्या कार्य कराया गया है एक भी कार्य की जानकारी उन्हें नही है। कई मोहल्ले में पक्की सड़क, नाली निर्माण पेयजल व्यवस्था की नितांत आवश्यकता है। लेकिन उस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा, जबकि मूलभूत अधिकारों के लिए इस ग्राम की जनता को दो चार होना पड़ रहा है और सरपंच- सचिव की मनमानी सिर चढ़कर बोल रहा है। सीधी बात करें तो जिस हिसाब से पंचायत मद की राशि आहरित किया गया है, उसके मुताबित विकास कार्य व बुनियादी सुविधाएं देखने को नही मिल रहा। इस पंचायत में और भी कार्य जो केवल कागजों पर हुए है उसे भी खबर के माध्यम से अगले अंक में प्रसारित किया जाएगा। बहरहाल ग्रामीणों ने सरपंच- सचिव के कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत करने का मन बनाया है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles