मोदी की गारंटी पूरी, खाते में पहुंची धान के बोनस की राशि, बैंक से अपने लाखों रुपए निकालने पहुंचे किसान

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की‌ विष्णु देव साय सरकार किसानों को किया हुआ वादा 2 साल धान की बोनस की राशि का पैसा किसानों के खाते में पहुंचा दिया है। मोदी की गारंटी के रूप में यह पहला वादा किसानों के लिए पूरा कर दिया गया है।‌ किसानों के खाते में पैसे पहुंचाने के बाद बड़ी संख्या में किसान अब बैंक की तरफ पहुंच गए हैं।‌ किसी के खाते में 2 लाख तो किसी के खाते में डेढ़ लाख रुपए की राशि पहुंची है। अब किसान कोऑपरेटिव बैंक पहुंचकर अपना पैसा निकल रहा है।

छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी के तहत किसानों के 2 साल का बोनस उनके खाते में पहुंच गया है। बीते सोमवार को छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने किसानों के खाते में 2 साल की बकाया धान की राशि 3716.36 करोड रुपए बोनस के तौर पर किसानों को दिया है। जिसे निकालने के लिए अब किसान बैंक पहुंच रहे हैं। हितग्राही किसानों का यह कहना है कि सरकार ने 2 साल का बोनस हमारे खाते में भेज दिया है। हमारे खाते में पैसे भी पहुंच गए हैं। इस बोनस का इंतजार हम लंबे समय से कर रहे थे। अभी हम बैंक से निकलने के लिए पहुंचे हैं। बैंक से अपने बोनस की राशि निकालने की एक तस्वीर राजनांदगांव जिले से सामने आई है। जहां किसान बड़ी संख्या में पैसे निकालने पहुंचे हैं।‌ लंबी-लंबी कतार बैंक के बाहर देखने को मिली है। यह नजारा बैंक के बाहर पिछले 5 सालों में पहले कभी देखने को नहीं मिला।
बता दे कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले 2 साल का बकाया बोनस की राशि 3716 करोड़ का धान का बोनस किसानों के खाते में वितरित किया। यह बोनस साल 2014-15 और साल 2015-16 के धान का बकाया राशि का बोनस था जिसे किसानों को जारी किया गया है। इस बोनस के तहत प्रदेश के 12 लाख किसानों के खाते में 3716 करोड रुपए की राशि भेजी गई है।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles