माँ दो बेटों के साथ मिलकर की सेंधमारी ,मुर्गा पार्टी ने पहुँचाया हवालात

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / जटगा :: जटगा पुलिस ने चार दिन पहले एक मकान में हुई सेंधमारी के मामले को सुलझा लिया है। इस वारदात को गांव में रहने वाली बेवा ने नाबालिग सहित दो बेटे की मदद से अंजाम दी थी। वह चोरी की रकम से लोगों को दारू मुर्गा खिलाते फिर रही थी। पुलिस ने महिला और उसके नाबालिग बेटे को पकड़ लिया है। उनकी निशानदेही पर 24 हजार नगदी के अलावा जेवर बरामद किया गया है। मामले में आरोपी के बड़े पुत्र की तलाश की जा रही है।

जटगा पुलिस चौकी अंतर्गत हाथीदर में राजेंद्र यादव निवास करता है। वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता है। प्रतिदिन की तरह 27 जुलाई की रात करीब 11 बजे राजेंद्र और उसके परिजन अपने अपने कमरे में जाकर सो गए। 28 जुलाई की तड़के करीब 5 बजे राजेंद्र के छोटे भाई मिथलेश की नींद खुल गई। उसने देखा तो मकान के एक हिस्से में सेंध नजर आ रहा था। इसके अलावा घर में रखे सामान अस्त व्यस्त पड़े थे। शातिर चोरों ने 70 हजार रूपए नगदी के अलावा सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया था। जिसकी सूचना राजेंद्र ने पुलिस चौकी पहुंचकर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। उनके निर्देश एएसपी नेहा वर्मा व एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कटघोरा धर्मनारायण तिवारी के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी धनंजय नेटी ने अपनी टीम के साथ जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि तेंदूभांठा में रहने वाली रामबाई मोटी रकम रखी हुई है। वह लोगों को दारू मुर्गा खिला पिला रही है। संभवतः चोरी में उसका हाथ हो सकता है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने हाथीदर जटगा से ही महिला को हिरासत में ले ली। पूछताछ महिला ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। उसने पुलिस को बताया कि रात करीब 1.30 बजे अपने बेटे बबलू उर्फ शिव नारायण तथा नाबालिग बेटे के साथ  सब्बल की मदद से सेंधमारी कर चोरी की थी। पुलिस ने उससे मिली जानकारी के आधार पर नाबालिग को भी पकड़ लिया, जबकि बबलू फरार हो गया। पुलिस ने महिला से 24 हजार रूपए नगदी के अलावा जेवर बरामद किया है।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles