एक्ट्रेस कृतिका कामरा (Kritika Kamra) अब शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने गौरव कपूर (Gaurav Kapur) से शादी की है। इससे पहले उनका कई एक्टर्स के साथ नाम जुड़ चुका है।
- कृतिका कामरा ने गौरव कपूर से की शादी
- चार लोगों संग जुड़ चुका है कृतिका का नाम
- कृतिका कामरा से 7 साल बड़े हैं गौरव
कुछ तो लोग कहेंगे, तांडव, भीड़ और बंबई मेरी जान जैसे सीरीज और टीवी शोज में काम कर चुकीं कृतिका कामरा (Kritika Kamra) अब मिस से मिसेज बन गई हैं। बीते दिन इंटीमेट सेरेमनी में कृतिका ने शादी कर ली।
कृतिका कामरा ने कभी टीवी की क्वीन थीं। उन्होंने भले ही टीवी शो ‘यहां के हम सिकंदर’ से एक्टिंग वर्ल्ड में कदम रखा था, लेकिन उन्हें स्टारडम ‘कितनी मोहब्बत है’ से मिला। वह ‘प्यार का बंधन’, ‘कितनी मोहब्बत है 2’ और ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ जैसे शोज में काम किया।
सालों तक कृतिका कामरा ने टीवी पर राज किया और फिर वेब सीरीज वह फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीता। प्रोफेशनल लाइफ के अलााव उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी लाइमलाइट बटोरीं। उनका नाम कई एक्टर्स और बिजनेसमैन लोगों से जुड़ा।
शादी से पहले उन्होंने किसे डेट किया या किससे नाम जुड़ा, जानिए यहां…
करण कुंद्रा
‘कितनी मोहब्बत है’ के दौरान कृतिका का नाम करण कुंद्रा के साथ जुड़ा था। कहा जाता है कि दोनों ने करीब 2-3 साल एक-दूसरे को डेट किया और फिर अलग हो गए।
सिद्धार्थ बिजपुरिया
करण कुंद्रा से ब्रेकअप के बाद कृतिका कामरा का नाम पब्लिसिस्ट सिद्धार्थ बिजपुरिया से जुड़ा था। दोनों करीब 5 साल तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ फोटोज भी शेयर करते थे। मगर उनका रिलेशनशिप 2016 के आसपास खत्म हो गया।
उदय सिंह गौरी
कृतिका कामरा बिजनेसमैन उदय सिंह गौरी के साथ भी रिलेशनशिप में थीं। ऐसी भी खबरें आई थीं कि दोनों ने सगाई भी कर ली है। हालांकि, एक्ट्रेस ने इन खबरों को अफवाह बताकर खारिज कर दिया।
जैकी भगनानी
मित्रों की शूटिंग के दौरान कृतिका कामरा का नाम रकुल प्रीत सिंह के पति और एक्टर जैकी भगनानी के साथ जुड़ा। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों पर रिएक्ट या ऑफिशियल नहीं किया।
कौन हैं कृतिका कामरा के पति?
11 मार्च को कृतिका कामरा ने 7 साल बड़े गौरव कपूर से इंटीमेट सेरेमनी में शादी रचाई। गौरव अभिनेता होने के साथ-साथ स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और टीवी होस्ट भी हैं। उन्होंने साल 2003 में डरना मना है मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह अ वेड्नेसडे, राम गोपाल वर्मा की आग, कुड़ियों का है जमाना, बैड लक गोविंद जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।


