36.6 C
Madhya Pradesh
Wednesday, April 22, 2026

पसान // वार्ड से पचास वोटर के नाम हुए ट्रांसफर मतदाताओं ने बी ए लो ,पंच पति पर लगाया आरोप कलेक्टर से की शिकायत

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा पसान // छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है ,वैसे – वैसे गहमागहमी का माहौल देखने को मिल रहा है ,
ताज़ा मामला कोरबा जिला के ग्राम पंचायत पसान का है ,जहाँ पंच बनने के लिए संभावित प्रत्याशियों द्वारा वोटर लिस्ट में अपने अपने वार्ड में अपने समर्थकों का नाम जुड़वाया जा रहा है ,जिससे वोटरों की वार्ड की स्थिति बदल रही है ,इसी कड़ी में वार्ड नं 06 के 50 – 60 वोटरों ने बी ए लो ,पंच पति की कलेक्टर से शिकायत कर आरोप लगाया है कि इन्होंने षड्यंत्र पूर्वक हमारे नाम को हमारे वार्ड से हटाकर अन्य वार्डो में कर दिया गया है ,जिसकी जांच कराकर कार्यवाही करने की कृपा करें ,जिसपर कलेक्टर ने जांच कराकर कार्यवाही की बात कही है ,
oplus_32
मेरे द्वारा वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ नहीं किया गया  – रिंकू कैवर्त ( बी ए लो )
इस संबंध में बी ए लो ने बताया कि मेरे द्वारा वोटर लिस्ट से किसी प्रकार का छेड़छाड़ नहीं किया गया है मैंने जो मतदाता सूची पोड़ी उपरोड़ा में जमा कराई है  ,उसकी  कॉपी मेरे पास है और मेरे रिकॉर्ड में 50 – 60 लोगों ने नाम ट्रांसफर नही कराया है ,
क्या पोड़ी उपरोड़ा में बैठे कम्प्यूटर ऑपरेटर ने किया खेला 
अगर पसान के कुम्हार मोहल्ले के 50 – 60 वोटरों ने अपना  वार्ड नही बदला , और बी ए लो ने भी कोई छेड़छाड़ नहीं किया तो क्या पोड़ी उपरोड़ा में बैठे एंट्री ऑपरेटर ने उपर से ही खेला कर दिया ,खैर जैसा भी हो जाँच के बाद ही इस मामले का खुलासा हो पायेगा

शिकायत पर जाँच कर कार्यवाही की जायगी – अनुविभागीय अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा

पसान से कुछ लोग पोड़ी उपरोड़ा आकर  लिखित शिकायत करें है जिसकी जांच कराकर उचित कार्यवाही की जायेगी , अगर ऐसा हुआ है तो यह गलत है कोई भी हो कार्यवाही होगा ,

 

 


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!