छत में सो रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पड़ोसियों ने की ये गंदी हरकत, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मरवाही थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। रात में जब महिला घर के छत पर सो रही थी तो उसके दो पड़ोसियों ने यह हरकत की।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मरवाही थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। रात में जब महिला घर के छत पर सो रही थी तो उसके दो पड़ोसियों ने यह हरकत की। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है।तो पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।

मरवाही थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला जब घर मे अकेली थी और गर्मी अधिक होने के चलते अपने घर की छत पर सो रही थी। और उसी रात उसका पति भी एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। महिला को घर में अकेला पाकर पड़ोस में रहने वाले दो युवक ने दीवार फांदकर छत पर प्रवेश किया और महिला का कपड़े उतारने का प्रयास करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।

रात के अंधेरे में अचानक हुए इस वारदात से घबराई महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर पकड़े जाने के डर से दोनो आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़िता ने तत्काल घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और उनके साथ मरवाही थाने पहुचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने भी तत्काल बिना किसी देरी के पीड़िता की शिकायत पर दोनो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।।वही महिला के द्वारा थाने में अपराध दर्ज कराए जाने की भनक लगने के बाद दोनो आरोपी फरार है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles