जमीन विवाद से शुरू हुआ मामला
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस के बीच लंबे समय से चल रहा टकराव अब अदालत तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर 12,000 बीघा जमीन हड़पने के आरोप को लेकर 500 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया है।
मुख्यमंत्री की दो टूक
सरमा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अब मंचों पर नहीं, बल्कि अदालत में जवाब देना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कांग्रेस अपने दावों की सूची पेश नहीं कर पाई, तो उसे भारी हर्जाना चुकाना पड़ेगा।
ताज़ा खबरें 👇👇
कांग्रेस का आरोप क्या है
कांग्रेस का दावा है कि मुख्यमंत्री और उनके परिजनों ने बेनामी तरीके से बड़ी मात्रा में जमीन पर कब्जा किया है। इस आरोप को पार्टी ने सार्वजनिक मंच से उठाया था।
रावलपिंडी बयान ने बढ़ाया विवाद
सीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई की पाकिस्तान यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना वीजा यात्रा किसी सामान्य नागरिक के लिए संभव नहीं है।
वीडियो को लेकर नया मोड़
इसी बीच कांग्रेस ने भाजपा पर मुख्यमंत्री का कथित आपत्तिजनक वीडियो फैलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस शिकायत दर्ज कराई।
राजनीति बनाम कानून
यह मामला अब केवल राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि एक बड़ी कानूनी लड़ाई का रूप ले चुका है।
यह भी देखे 👇
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl


