महमंद में आयोजित भव्य हरेली महोत्सव में नव निर्वाचित कांग्रेस विधायकों का हुआ सम्मान, लोक गायिका आरु साहू ने दी शानदार प्रस्तुति
०० मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की एक मात्र कांग्रेस सांसद डॉ ज्योत्सना महंत ने की कार्यक्रम की सराहना
०० नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत ने कहा,छत्तीसगढ़ की संस्कृति, रीति रिवाज, परम्परा को याद करने का त्यौहार है हरेली
०० गायक से विधायक बने दिलीप लहरिया ने कार्यक्रम में भोलेनाथ एवं छत्तीसगढ़ी गीत गाकर लोगो को किया मन्त्रमुग्ध
मस्तुरी : ग्राम पंचायत महमंद में हरेली महोत्सव एवं नव निर्वाचित सांसद व विधायकों का सम्मान समारोह में कोरबा सांसद डॉ ज्योत्सना महंत ने हरेली महोत्सव की गाडा-गाड़ा बधाई देते हुए कहा कि हरेली महोत्सव में सभी क्षेत्रो से लोग यहाँ आए हुए है जिनमे महिलाओ की संख्या अधिक है पुरुषो की संख्या है कम है महिला ज्यादा है यह बहुत ही अच्छी बात है| हरेली महोत्सव में नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायको का सम्मान किया जा रहा है चुनाव में टिकिट किसी एक को मिलता है मगर उसे जीत दिलाने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से बहुत से लोगो का सामूहिक प्रयास रहता है जिसकी वजह से जीत के सहभागी भी रहते है, मेरे चुनाव के दौरान भी बिलासपुर के बहुत सारे लोगो का योगदान रहा है जिसमे नागेन्द्र राय, शेषराज हरबंश, रश्मि सहित अनेको लोग है जिनकी अहम् भूमिका रही है|

सांसद डॉ ज्योत्सना महंत ने लोकतंत्र के इस सबसे बड़े पद पर दोबारा जाने का अवसर सभी के सहयोग से मिला है मै उन सभी की आभारी हु| जीवन में उतार-चढाव तो आते है कुछ हमारे साथी चुनाव में हार गए तो कुछ जीत गए मै सभी नवनिर्वाचित विधायको को बधाई देती हु वे सभी जीवन में आगे| नवनिर्वाचित विधायको से सांसद महंत ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में आप सभी चुने गए है, आप सभी जनप्रतिनिधि बनकर कार्य करे क्योकि जनता ने हमें जिस विश्वास के साथ जीताया है हम सभी उनके विश्वास पर खरे उतरे|
सांसद डॉ महंत ने कहा कि यहाँ मंच पर हमारी सरपंच बहन बैठी हुई है, महिलाए जब नेतृत्व करती है बड़ी प्रसन्नता होती है, बहुत अच्छा लगता है जब हमारी बहने आगे बढती है, सोनिया जी के ज़माने में हमारी बहने आगे बढ़ रही है यह हमारा सौभाग्य है| हमारी नेता सोनिया गाँधी जी ने महिलाओ को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रही है , अब तो 33 प्रतिशत महिलाओ को भागीदारी मिल चुकी है जल्द ही 50 प्रतिशत की भागीदारी मिल जाए क्योकि महिलाए पुरुषो से ज्यादा काम करती है|



