आप सभी को होलिका दहन कि हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं
कोरबा / पसान // कलेक्टर श्री अजीत बसंत से कलेक्टोरेट में ग्राम पंचायत पसान के सरपंच सुरेंद्र तिग्गा ,लैंगा ( रामपुर )के सरपंच प्रताप मराबी ,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि संदीप जाखड़ ,जुनैद खान ,आयुष ने सौजन्य भेंट की कलेक्टर ने उन्हें नये दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री अजित बसंत ने जनप्रतिनिधियों से जिले में शासन की विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत आम जनता तक केन्द्र शासन की योजना का लाभ पहुंचाने के लिए प्राथमिकता से कार्य करें। प्रधानमंत्री आवास योजना पर विशेष तौर पर ध्यान देकर कार्य करने की आवश्यकता है पंचायत प्रतिनिधि इस पर विशेष ध्यान रखें , ,

सरपंच एवम जनपद उपाध्यक्ष ने लिया जनहितकारी फैसला ,
किसानों, गरीबों और मजदूरों का विकास हमारी प्राथमिकता : प्रकाश चंद जाखड़
ग्राम पंचायत पसान के नवनियुक्त सरपंच सुरेंद्र तिग्गा ,एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़ ने पंचो की सहमति से पसान में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को ठेका से मुक्त कर जनहित में साहसिक निर्णय लिया है ,उनके इस निर्णय से छोटे ग्रामीण व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी ,और आने वाले समय में पसान का साप्ताहिक बाज़ार और बढ़ेगा ,पंचायत के इस फैसले का सभी स्वागत कर रहे हैं ,

राशन दुकान में होगा शेड निर्माण
भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए राशन दुकान में शेड का निर्माण किया जाना है ,आज जनप्रतिनिधियों ने राशन दुकान पहुँचकर मौके का मुआयना कर तत्काल कार्य प्रारंभ कराकर एक सप्ताह के अंदर शेड के निर्माण होने की बात कही ,शेड के निर्माण से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी , इसके साथ ही राशन लेने वालों के लिए पीने का पानी उपलब्ध कराने की बात कही ,


