पसान की खबर // मजदूरों की जान जोखिम में डाल रहे रेलवे के ठेकेदार ,पिकअप में भरकर ले जाते है मजदूर ,कल ही सुकमा जिले में हुआ था सवारी से भरे ट्रैक्टर पलटने की घटना ::देखे वीडियो

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा/ पसान   //  कोरबा जिले में गेवरा पेंड्रारोड़ रेल कोरिडोर का कार्य   चल रहा है  जिसमें सैकड़ों मजदूर मजदूरी के काम में लगे हुए हैं , पसान क्षेत्र में चल रहे काम में ठेकेदार द्वारा  मजदूरों का जान जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा है ,मजदूरों को सुरक्षा संबंधित किसी प्रकार का किट उपलब्ध नहीं कराया गया है ,

ठेकेदार द्वारा मजदूरों को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने के लिए मालवाहक वाहन पिकप का उपयोग किया जाता है , जबकि उन्हें सवारी गाड़ी में  सुरक्षित ले जाना चाहिए ,इस प्रकार की मनमानी किसी दिन मजदूरों के जीवन के लिए घातक सिद्ध हो सकती है ,

सुकमा जिले में हुआ सवारी से भरे ट्रैक्टर पलटने की घटना

 मामला सुकमा ज़िले के अंदरूनी क्षेत्र का है,जहाँ ग्रामीण राशन लेने महता पंचायत के दुरमा गाँव से कोंटा की ओर जा रहे थे,ट्रेक्टर मे लगभग 30 से ज़्यादा लोग सवार थे तभी ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया.मुरलीगूड़ा सीआरपीएफ़ कैंप के पास ये हादसा हुआ।दुर्घटना का वीडियो सीआरपीएफ़ कैंप के सीसीटीवी कैमरे मे क़ैद हो गया।जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ़ के जवान तत्काल घटना स्थल पहुँचे ।घायलों को फस्ट एड दिया एवं कोंटा अस्पताल पहुँचाया ।उनमें दो को गंभीर चोट लगने की खबर है।

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles