कोरबा // औद्योगिक नगरी कोरबा आश्विन नवरात्र के अवसर पर पूरी तरह से भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा हुआ है। शक्ति की उपासना के इस सबसे बड़े पर्व पर देवी मां की पूजा-अर्चना पूरे नियम, विधि-विधान और उत्साह के साथ की जा रही है।
गुजराती समाज ने वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए इस बार भी मंदिर में विशेष सजावट की है। मंदिर प्रांगण देवी भगवती की झांकी, आकर्षक विद्युत सजावट और भक्ति संगीत की ध्वनियों से आलोकित हो उठा है। भक्तजन मां दुर्गा की आराधना कर अष्ट सिद्धि और नव निधि का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना कर रहे हैं। इसके साथ ही समाज द्वारा गरबा का विशेष आयोजन भी किया गया है, जो मंदिर से लगे सामाजिक भवन परिसर में प्रतिदिन आयोजित हो रहा है।वही रविशंकर नगर में भी भव्य गरबा का आयोजन किया जा रहा है भक्तजन पारंपरिक गीतों, संगीत और गरबा की थाप पर देर रात तक मां की भक्ति में झूमते नजर आते हैं।



