नए साल पर पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम दिया संदेश, कहा- ‘आपके संकल्प की सिद्धि हो’

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल के मौके पर राष्ट्र के नाम संदेश दिया। 2 जनवरी को सोशल मीडिया पर उन्होंने ‘आपके संकल्प की सिद्धि हो’ का प्रेरक संदेश साझा किया। पीएम मोदी ने कामना की कि आने वाले समय में हर प्रयास में सफलता मिले और दृढ़संकल्प व इच्छाशक्ति से नए साल में सभी संकल्प पूरे हों। उन्होंने संस्कृत श्लोक के माध्यम से भी अपनी बात रखी

HighLights

  1. पीएम मोदी ने नए साल पर राष्ट्र को संदेश दिया।
  2. सोशल मीडिया पर ‘आपके संकल्प की सिद्धि हो’ कहा।
  3. दृढ़संकल्प से हर प्रयास में सफलता की कामना की।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल के मौके पर राष्ट्र के नाम संदेश दिया है। पीएम मोदी ने आज शुक्रवार, 2 जनवरी की सुबह सोशल मीडिया पर एक मोटिवेशनल मैसेज शेयर किया। पीएम ने मैसेज में लिखा कि ‘आपके संकल्प की सिद्धि हो’।

पीएम मोदी का देश के नाम खास संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2026 के दूसरे दिन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए देश के नाम संदेश में लिखा कि ‘मेरी कामना है कि आने वाले समय में आपको अपने हर प्रयास में सफलता मिले। दृढ़संकल्प और इच्छाशक्ति से नए साल में आपके संकल्प की सिद्धि हो।’

पीएम मोदी ने इसी बात को संस्कृत में श्लोक में लिखा, ‘उत्थातव्यं जागृतव्यं योक्तव्यं भूतिकर्मसु। भविष्यतीत्येव मनः कृत्वा सततमव्यथैः।।’

पीएम मोदी ने दिया आंतरिक शक्ति पर जोर

संस्कृत में श्लोक लिखने के साथ ही इस बात से प्रेरणा लेते हुए पीएम मोदी ने देश को एक बार फिर समकालीन आकांक्षाओं और दार्शनिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया। पीएम मोदी ने अपनी बात के माध्यम से लोगों को सफलता की नींव के रूप में आंतरिक शक्ति और स्पष्टता रखने पर जोर दिया गया।

1 जनवरी को भी दिया था संदेश

पीएम मोदी ने 1 जनवरी 2026 को भी देश को साल 2026 शुरू होने की बधाई भी दी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि ‘आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कामना करते हैं कि यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया आत्मविश्वास लेकर आए। सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे।’

पीएम मोदी ने इस बात को श्लोक के माध्यम से भी लोगों के समक्ष रखा, ‘ज्ञानं विरक्तिरैश्वर्यं शौर्यं तेजो बलं स्मृतिः। स्वातन्त्र्यं कौशलं कान्तिर्धैर्यं मार्दवमेव च ॥’


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!