कोरबा / पसान :: राम नवमी के पावन अवसर पर पसान पूरी तरह राममय हो गया। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत रामभक्तो द्वारा हनुमान मंदिर में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया,

पसान में श्रद्धा और भक्ति की ऐसी गूंज सुनाई दी कि पसान की हर गलियां ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठीं। इस भव्य आयोजन में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने प्रसाद वितरण को और गौरवपूर्ण बना दिया।
रामभक्तो द्वारा किए गए इस अद्भुत आयोजन ने पसान में धार्मिक एकता, सामाजिक समरसता और संस्कृति के प्रति प्रेम को एक नई ऊर्जा प्रदान की है।

