कोरबा के शासकीय ई.वी.पी.जी. कॉलेज में “एक राष्ट्र-एक चुनाव” को मिला जोरदार समर्थन सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने किया हस्ताक्षर, जताया अपना मजबूत समर्थन

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा (cgcitynews) — देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना “एक राष्ट्र-एक चुनाव” को कोरबा जिले के शासकीय ई.वी.पी.जी. महाविद्यालय में भव्य हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से व्यापक समर्थन मिला। इस जन जागरूकता अभियान की शुरुआत छत्तीसगढ़ प्रदेश में “एक राष्ट्र-एक चुनाव” प्रभारी और भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा के निर्देशन में तथा भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन से की गई।अभियान का संचालन “एक राष्ट्र-एक चुनाव” के सह संयोजक मोंटी पटेल ने किया, जिसमें कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और हस्ताक्षर कर इस राष्ट्रव्यापी पहल का समर्थन जताया। मोंटी पटेल ने कहा कि “एक राष्ट्र-एक चुनाव” से चुनावों में होने वाले भारी खर्च और प्रशासनिक रुकावटों को कम किया जा सकेगा, जिससे देश के विकास कार्यों में निरंतरता बनेगी और लोकतंत्र में जनता का विश्वास मजबूत होगा।महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने इस पहल को देश के भविष्य के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने आचार संहिता के कारण पढ़ाई में आ रहे व्यवधानों से राहत मिलने की भी संभावना जताई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह कदम चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी व प्रभावी बनाने के साथ-साथ प्रशासनिक स्थिरता, संसाधन बचत और राजनीतिक अस्थिरता को कम करने में सहायक होगा।कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे इस पहल की जानकारी समाज तक पहुंचाएं और इस राष्ट्रीय अभियान को जन आंदोलन का रूप दें।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles