जीपीएम // पेंड्रा कोटमी मार्ग पर स्थित सोन नदी के अंधे मोड़ के पास एक बाइक सवार ग्रामीण दंपति की बस से टकराने से मौत हो गई। सोन नदी के दोनों और अंधा मोड़ होने के कारण यहां आए दिन दुर्घटना होते रहती है परंतु लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में लापरवाह बने हुए है
कोटमी के सोन नदी के पास बिलासपुर से मरवाही चलने वाली बस सीजी 10 जी .1077 (जयसवाल नित्या ) की बाईक के साथ टक्कर हो गई इस दुर्घटना में जो कि बाईक सवार मजगवा का रहेने वाले हैं जो की कोलबिरा तरफ़ से पेंड्रा के ओर जा रहे थे वही नित्या बस बिलासपुर से चल कर मरवाही के ओर जाते समय अचानक कोटमी सोन नदी के पास अंधा मोड़ होने के कारण बाईक सवार बस से जा टकराया जिससे बाइक में सवार तीन लोग बस निचे जा घुसे जिसमें एक का दुर्घटना में मौत हो गई सुचना मिलते ही कोटमी चौकी प्रभारी ने स्टाफ़ को घटनास्थल पर रवाना किया


