पसान थाना प्रभारी ने पुलिस को चकमा देने वाले बलात्कार के आरोपी को दबोचा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा :: पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने सभी थाना चौकी प्रभारियों को अपराध पर अंकुश लगाने का निर्देश जारी किया है ,लोग भयमुक्त जीवन जी सके और अपराधियों में पुलिस का खौफ होना जरूरी है ,पुलिस अधीक्षक के निर्देश के उपरांत थाना प्रभारी पसान के द्वारा बलात्कार के आरोपी को  उसके घर से गिरफ्तार किया गया ,पूरा मामला इस प्रकार है

प्रार्थिया ने 7 अक्टूबर को थाना पसान में रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी रतन नेताम ने लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व उसे बम्हनी नदी के किनारे ले जाकर जबरन बलात्कार किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पसान में अपराध क्र. 100/2023 धारा 376 (2) (n) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी घटना दिनांक से ही गिरफ्तारी से बचने के लिए लुक छिप रहा था। पतासाजी के दौरान थाना प्रभारी पसान एस आई नवल साव ने हमराह स्टाफ विद्या सिदार ,श्याम सिदार , मनोज कश्यप के साथ आरोपी के गाँव में दबिश देकर रतन नेताम पिता स्वर्गीय सुमेर सिंह नेताम को गिरफ्तार किया। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर कटघोरा न्यायालय में पेश करते हुए आरोपी रतन नेताम पिता स्वर्गीय सुमेर सिंह नेताम 27 वर्ष ग्राम अड़सरा ढोढ़ीपारा थाना पसान को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles