PASAN : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क हुई खराब, सरपंच ने नवीनीकरण कराने मुख्य अभियंता को लिखा पत्र

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा /  कोरबा जिला के दूरस्थ ग्रामो में करोड़ों की लागत से  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कें उखड़ने लगी है. सेन्हा से पुटीपखना रानी अटारी तिराहा तक बनी  सड़क जगह-जगह टूटने और उखड़ने लगी है. जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है  इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए है. ये सड़क सरकारी योजनाओं के तहत बनी सड़कों की सच्चाई बयां करने के लिए काफी है.

भारी वाहनों के चलने से सड़क हुई खराब
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सेन्हा से रानी अटारी तक  सड़क बनी थी.  इस सड़क पर रेलकोरिडोर के लिए भारी वाहनों के चलने के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए है. कई जगहों से ये सड़क उखड़ने लगी है. इस रोड का डामर पूरी तरह से गायब हो गया है. कई लोग तो इस सड़क के गड्ढे में पैर फंसने से गिरकर चोटिल हो रहे हैं.

सरपंच ने सड़क के नवीनीकरण करने लिखा पत्र
सड़क की खस्ताहाल से क्षेत्र के  ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है , पुटीपखना के सरपंच  चंद्रप्रताप पोर्ते ने मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर सड़क की नवीनीकरण की मांग की है


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles