रोहित शर्मा के साथ खेला उनका हमशक्‍ल! मुंबई का खिलाड़ी अचानक बन गया चर्चा का केंद्र

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार वापसी की और सिक्किम के खिलाफ शतक जमाया। उन्‍होंने 155 रन की पारी खेली। मुंबई और सिक्किम के बीच मैच के दौरान एक पल आया जब रोहित शर्मा और विकेटकीपर हार्दिक तमोरे साथ खड़े नजर आए। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हार्दिक तमोरे को रोहित शर्मा के हमशक्‍ल का टैग दिया गया।

HighLights

  1. रोहित शर्मा के हमशक्‍ल जैसे लगे विकेटकीपर बल्‍लेबाज हार्दिक तमोरे
  2. रोहित शर्मा और हार्दिक तमोरे का फोटो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
  3. रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी में दमदार वापसी करते हुए शतक जमाया

 मुंबई और सिक्किम के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का मुकाबला बुधवार को खेला गया। इस मैच का एक पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस हंस-हंसकर लोटपोट हो गए जब उन्‍होंने एक ही फ्रेम में दो रोहित शर्मा को पाया। क्या यह कोई तकनीकी गड़बड़ी थी? कोई गलती? बिल्कुल नहीं।

बता दें कि वायरल फोटो में रोहित शर्मा के साथ मुंबई के विकेटकीपर बल्‍लेबाज हार्दिक तमोरे नजर आ रहे हैं। दरअसल, फैंस का मानना है कि हार्दिक तमोरे अनुभवी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा के हमशक्‍ल लगते हैं। कई लोग एक नजर में धोखा खा गए जब दोनों खिलाड़ी एकसाथ खड़े हुए नजर आए।

हालांकि, कई फैंस ने सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि फोटो को मॉर्फ किया गया है क्‍योंकि रोहित और तमोरे एक जैसे बिलकुल नहीं दिखते हैं।

कौन हैं हार्दिक तमोरे?

हार्दिक जितेंद्र तमोरे मुंबई के विकेटकीपर बल्‍लेबाज हैं। 20 अक्‍टूबर 1997 को हार्दिक का जन्‍म महाराष्‍ट्र के थाणे में हुआ। पिछले कुछ सीजन से हार्दिक तमोरे विभिन्‍न प्रारूपों में मुंबई की सीनियर टीम का हिस्‍सा रहे।

तमोरे ने 2019-20 सीजन में रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए फर्स्‍ट क्‍लास डेब्‍यू किया। जल्‍द ही मिडिल ऑर्डर में हार्दिक तमोरे ने अपनी जगह पक्‍की की, जिन्‍होंने तकनीकी रूप से मजबूत बल्‍लेबाज के रूप में अपनी छाप छोड़ी। उनकी विकेटकीपिंग भी दमदार है। याद हो कि 2021-22 रणजी ट्रॉफी सीजन में मुंबई ने फाइनल तक सफर तय किया था।

तकनीकी मजबूत हैं तमोरे

तब उत्‍तर प्रदेश के खिलाफ सेमीफाइनल में तमोरे ने नाबाद शतक जमाया था। उन्‍होंने दबाव में शानदार प्रदर्शन करके अपनी उपयोगिता दर्शाई। तमोरे खुद को मिडिल ऑर्डर में सहज मानते हैं। हार्दिक तमोरे को स्‍ट्राइक रोटेट करने के लिए जाना जाता है। वो निरंतर अंतर खोजते हैं और स्थिति की मांग के मुताबिक तेज गति से रन बनाना जानते हैं।

हार्दिक तमोरे ने विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्‍ट ए डेब्‍यू किया और अपनी जगह पुख्‍ता की। वो सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में भी मुंबई टीम का हिस्‍सा रहे। मुंबई की तरफ से हार्दिक तमोरे को लगातार समर्थन मिल रहा है और उनसे आगे फैंस को बेहतरीन प्रदर्शन की उम्‍मीद है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!