मुंबई में गरजे पीएम मोदी, कहा- 10 साल पहले लाखों करोड़ के होते मेगा स्कैम की होती थी चर्चा, आज होती है मेगा प्रोजेक्ट की बात

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

महाराष्ट्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नमो महिला सशक्तिकरण अभियान को लॉन्च किया। पीएम ने इस दौरान कहा कि अभियान का लक्ष्य महाराष्ट्र में महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण और उद्यमिता विकास का अनुभव प्रदान करने के साथ में उनको सशक्त बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह अभियान राज्य और केंद्र सरकारों के महिला विकास कार्यक्रमों के प्रगति और संतुष्टि की दिशा में भी प्रयास करेगा।

आज का दिन मुंबई और महाराष्ट्र के लिए ऐतिहासिक- पीएम
उन्होंने कहा, “आज का दिन मुंबई और महाराष्ट्र के साथ ही विकसित भारत के संकल्प के लिए ऐतिहासिक है। आज दुनिया के सबसे बड़े पुल में से एक अटल सेतु देश को मिला है। आज का ये कार्यक्रम संकल्प से सिद्धि का प्रणाम है।”

विकसित भारत में दूरियां कम होंगी
प्रधानमंत्री ने कहा, “अटल सेतु युवा साथियों के लिए नया विश्वास लेकर आ रहा है। उनके बेहतर भविष्य का रास्ता अटल सेतु जैसे आधुनिक आधारभूत संरचना से होकर गुजरता है। अटल सेतु विकसित भारत की तस्वीर है। विकसित भारत में सबके लिए सुविधा, गति, प्रगति होगी। विकसित भारत में दूरियां कम होंगी।” उन्होंने कहा कि दस साल पहले, हजारों, लाखों करोड़ रुपए के मेगा स्कैम की चर्चा होती थी। आज हजारों करोड़ रुपए के मेगा प्रोजेक्ट्स के पूरा होने की चर्चा होती है।

हमारी सरकार ने महिलाओं का खास ध्यान रखा- पीएम
पीएम ने कहा कि उज्ज्वला योजना हो, आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा हो, जन धन खाते हों, पीएम आवास के पक्के घर हों, घरों की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम हो, गर्भवती महिलाओं के बैंक खाते में 6 हजार रुपये भेजना हो, नौकरी करने वाली महिलाओं को वेतन के साथ 26 हफ्ते की छुट्टी देना हो, सुकन्या समृद्धि खातों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा ब्याज देना हो, हमारी सरकार ने महिलाओं का खास ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की नीयत साफ है। आज सरकार की निष्ठा सिर्फ और सिर्फ देश के प्रति है, देशवासियों के प्रति है। जैसी नीयत होती है, जैसी निष्ठा होती है, वैसी ही नीति भी होती है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles