दुष्कर्म के आरोपित ढोंगी खरात के सहयोगी की सड़क हादसे में मौत, कारणों का पता लगा रही पुलिस

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से कार के टकराने से जेल में बंद ढोंगी बाबा अशोक खरात के करीबी सहयोगी और उनकी पत्नी की मौत हो गई।

  1. पत्नी की भी मौत, बेटा घायल-दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही पुलिस
  2. खरात के व्यापारिक साझेदार व उसके शिवानिका ट्रस्ट के थे उपाध्यक्ष जितेंद्र

 महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से कार के टकराने से जेल में बंद ढोंगी बाबा अशोक खरात के करीबी सहयोगी और उनकी पत्नी की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान जितेंद्र शेल्के और उनकी पत्नी अनुराधा के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। शेल्के खरात के करीबी सहयोगी थे।

अधिकारी के अनुसार, शेल्के खरात के व्यापारिक साझेदार और उसके द्वारा स्थापित शिवानिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष भी थे। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर करीब 12 बजे पश्चिमी महाराष्ट्र के कोपरगांव पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले धोत्रे गांव के पास हुई, जो मुंबई से लगभग 250 किलोमीटर दूर है।

कार चला रहे शेल्के, उनकी पत्नी और बेटा छत्रपति संभाजीनगर से मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे होते हुए ठाणे आ रहे थे। धोत्रे पहुंचते ही शेल्के ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी कार टकरा गई।

अहिल्यानगर के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि खरात को विगत में धोखाधड़ी और महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

पहले एक महिला ने उसके खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसके बाद उसके काले कारनामे सामने आने लगे। उसके विरुद्ध पुलिस ने कई मामले दर्ज किए हैं।

अशोक खरात से जुड़ी जगहों पर छोपेमारी

ईडी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में विवादित ढोंगी बाबा अशोक खरात और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ मनी लाड्रिंग के तहत शुक्रवार को एक स्थान पर फिर से छापेमारी की।

अधिकारियों के अनुसार, शरणपुर कस्बे में खरात के एक ठिकाने पर छापा मारा गया। वहां कुछ दस्तावेजों और कंप्यूटर उपकरणों की जांच की जा रही है।

इस मामले में पहली बार 13 अप्रैल को खरात, उसके चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) प्रकाश पोफले, खरात के रिश्तेदारों, कुछ सहकारी ऋण समितियों की शाखाओं से जुड़े आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर तलाशी ली गई थी। एजेंसी ने पहले की छापेमारी में 42 लाख रुपये नकद जब्त किए थे और 2.4 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की थीं।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!