कोरबा /पसान :: देश को पोलिया से मुक्त कराने को लेकर रविवार को पूरे देश में पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। पसान में भी बच्चों को विकलांगता से बचाने के लिए दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाई गई। बस स्टैंड पर आयोजित कैंप में बच्चों की काफी भीड़ देखने को मिली,जहां स्वास्थ्य कर्मी रामेश्वर पैकरा सुबह से अपने अन्य सहयोगी स्वास्थ्य कर्मी के साथ मुस्तैदी से डटे हुए हैं ,पसान हॉस्पिटल के स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। गौरतलब है,कि हमारा भारत देश पोलियो के दंश से मुक्त हो चुका है बावजूद इसके पोलियो की हर संभावना को समाप्त करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।


