लोकसभा से पहले कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी,नियुक्त होंगे नए जिलाध्यक्ष ,कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष भी बदलने के संकेत

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर/कोरबा। विधानसभा चुनाव में हार के बाद कई तरह के अंतर्कलह से जूझ रहे छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लोकसभा चुनाव से पहले बड़े बदलाव की तैयारी हो रही है। नई ऊर्जा और नई टीम के साथ लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा। इस कड़ी में प्रदेश के ज्यादातर जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे। जिन-जिन जिलों में कांग्रेस हारी है, वहां के जिलाध्यक्षों का बदला जाना तय है। साथ ही रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति भी होगी।
संगठन द्वारा रायपुर शहर-ग्रामीण, दुर्ग, कवर्धा, बलौदाबाजार, महासमुंद, बलरामपुर, कोरिया, सरगुजा, रामानुजगंज, बैकुंठपुर, कोरबा, सक्ती, राजनादगांव ग्रामीण और बिलासपुर समेत ज्यादातर जिलों के अध्यक्ष बदलने का निर्णय जल्द ही ले लिया जाएगा और नई नियुक्ति भी जल्द होगी। जिन जिलों में पार्टी को भारी नुकसान हुआ है वहां पर जिला अध्यक्षों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। संगठन के स्थानीय विधायकों से समन्वय और बाकी मामलों की समीक्षा की जा रही है।
0 संगठन में बदलाव होगा: pcc चीफ
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने करीब एक महीने पहले ही कहा था, कि हम संगठन में बदलाव करेंगे। नई ऊर्जा, नई रणनीति के साथ कार्यकर्ताओं में जान फूंकेंगे। लोकसभा का चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेंगे। अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्रस्ताव का इंतजार किया जा रहा है। प्रदेश स्तर पर प्रस्ताव भेजे जाने के बाद ही नियुक्तियां शुरू होंगी।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles