कोरबा / पसान // कोरबा जिले के पसान से जुड़ी ग्रामीण सड़कों पर रानी अटारी ,विजय वेस्ट कोयला खदान से कोयला लोड ,भारी वाहनों के चलने से सड़क जर्जर होने लगी है.,और भारी वाहनों के प्रतिबंधित मार्ग से चलने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है एवं दुर्घटना की आशंका बनी रहती है , लेकिन, स्थानीय प्रशासन द्वारा इसे लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, ग्रामीणों की नाराजगी देखते हुए जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र 10 शांति मराबी ने कलेक्टर को पत्र लिखकर इस सड़क से भारी वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है

,मालूम हो कि ग्रामीण सड़कों का निर्माण मुख्य रूप से हल्के वाहनों और स्थानीय यातायात को ध्यान में रखकर किया जाता है. इन सड़कों का आधार और निर्माण सामग्री राष्ट्रीय राजमार्गों या शहरी सड़कों की तुलना में कमजोर होते हैं. लेकिन, जब इन सड़कों पर अधिक भार वाले वाहन, जैसे रानी अटारी ,विजय वेस्ट खदान से कोयला ,ओवर लोड गिट्टी, या अन्य भारी सामानों से भरे ट्रकों का परिचालन हाेने से सड़कों की हालत तेजी से खराब हो रही है. इससे सड़कें जल्द टूट-फूट जाती हैं और चलने योग्य नहीं रह जाती और इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पोड़ी कला ,पुटिपखना ,के आस-पास के गांवों की सड़कों की हालत विशेष रूप से चिंताजनक हो गयी है. भारी वाहनों के चालक मुख्य सड़क से बचने के लिए अक्सर ग्रामीण सड़कों को शॉर्टकट मार्ग के रूप में इस्तेमाल करते हैं. इन सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़कें टूट जाती हैं. गड्ढे बन जाते हैं और धूल-मिट्टी का स्तर बढ़ जाता है,


