शिक्षा के मंदिर को अपवित्र करते प्रिंसिपल ,, कोरबा जिला के हाईस्कूल कर्री के प्रिंसिपल अनिल कुमार कोरी शराब के नशे में धुत होकर छात्रों से करते है बदतमीजी ,बच्चों ने स्कूल छोड़ गए घर,

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा /पसान ::जिले के अंतिम छोर में संचालित पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड का मामला है यहां पर पदस्थ हाईस्कूल कर्री के प्राचार्य अनिल कुमार कोरी शुक्रवार को नशे की हालत में स्कूल के बच्चों से अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे ,इसके पूर्व भी वे स्कूल में दारू पार्टी करते रहते है जिससे वहां पढ़ाने वाले अन्य शिक्षक परेशान रहते है ,जिसकी शिकायत बच्चों ने कई बार सरपंच से की थी ,
शुक्रवार को प्रिंसिपल स्कूल में दारू पार्टी कर नशे में धुत होकर बच्चों को अपशब्द कह रहे थे जिसकी जानकारी किसी ने सरपंच को दी सरपंच ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल स्कूल पहुँची ,वहां का नजारा देख वो भी आश्चर्यचकित हो गई स्कूल टाइम में पूरा स्कूल बच्चे विहीन था ,अन्य शिक्षकों से जानकारी लेने पर पता चला की प्रिंसिपल द्वारा बच्चों से अपशब्द बोलने के कारण सभी बच्चे स्कूल छोड़कर घर चले गए हैं,

जिला शिक्षा अधिकारी रहते है मेहरबान ,कार्यवाही के नाम पर देते है मन माँगी स्कूल

कर्री के प्राचार्य के लिए यह कोई नई बात नहीं है ,शराब का सेवन कर विद्यालय आना ,बच्चों से अपशब्द कहना ,पालको से बत्तमीजी करना यह इनका दिनचर्या में शामिल है , इनकी शिकायत होने पर अधिकारियों की चांदी हो जाती है ,और अधिकारी कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करते हैं


जिला शिक्षा अधिकारी इन पर हमेशा मेहरबान रहते हैं ,शिकायत होने पर इनके द्वारा चाही गई विद्यालय का प्रिंसिपल बना देते है ,उनके इस प्रकार से संरक्षण देने से भला उनकी कार्यशैली कैसे बदलेगी ,क्योंकि ये तो वही हाल हो गया है कि जब सैया भय कोतवाल तो डर काहे का ,आप करते रहो शिकायत हम नही सुधारने वाले

इससे पूर्व भी कलेक्टर जनचौपाल में हो चुकी है शिकायत

अनिल कुमार कोरी इससे पहले लेंगी के हाईस्कूल में प्रचार्य रहे जहाँ उनके शराबखोरी से तंग होकर कुछ शिक्षकों ने अपना ट्रांसफर अन्य स्कूल करा लिया था ,जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत लेंगी ने जिला शिक्षा अधिकारी से किया था कार्यवाही न होने पर सभी ग्रामवासियों ने कलेक्टर जनचौपाल में इसकी शिकायत की थी ,जिसपर क्या कार्यवाही हुई आज तक ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है

 

प्रिंसिपल द्वारा विद्यालय में शराबखोरी अच्छी बात नही है ,कई बार बच्चों के द्वारा मुझे शिकायत की गई थी  ,जा कर देखने पर प्रचार्य कोरी सर नशे की हालत में बैठे थे ,बच्चे इनकी बत्तमीजी की वजह से घर जा चुके थे ,कार्यवाही होनी चाहिए

                             रोहिणी मराबी 

                             सरपंच कर्री

 

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles