Raipur Water Supply: रायपुर में 17-18 जनवरी को वॉटर सप्लाई नहीं होगी, 1 लाख से ज्यादा घरों में नहीं आएगा पानी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर

रायपुर में 17 और 18 जनवरी को पानी सप्लाई नहीं होगी। 1 लाख से अधिक घरों में पानी नहीं आएगा। दरअसल राइजिंग मेन लाइन (पाइपलाइन) में खराबी आई है। तेलीबांधा चौक टनल क्रॉसिंग के अंदर की पाइपलाइन में लीकेज हो गई है।

इसकी मरम्मत का काम 17 जनवरी को दिनभर चलेगा। इसलिए नहीं होगी पानी की सप्लाई

नगर पालिका निगम अफसरों के अनुसार मेवा-सड्डू की ओर जाने वाली 700 MM व्यास की राइजिंग मेंन पाइप लाइन में लीकेज आ गया है। जिसके चलते इस लाइन पर मरम्मत का काम किया जाना है। नगर निगम (Nagar Nigam Raipur)  और जल विभाग की टीम इस लीकेज का मैंटेनेंस 17 जनवरी यानि बुधवार से शुरु करेगी। जिसके चलते दो दिनों तक पानी की सप्लाई नहीं होगी।

कहां टूटी है पाइप लाइन

शहर के तेलीबांधा चौक टनल क्रॉसिंग के अंदर की पाइप लाइन में लीकेज हो गया है। इसके लिए 17 जनवरी को दिनभर मरम्मत की जाएगी। जिसके चलते18 जनवरी को पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी।

17 जनवरी को सुबह आएगा पानी

नगर निगम 17 जनवरी यानि बुधवार को सुबह पानी की पूरी सप्लाई करेगा। ऐसे में लोग अपनी जरूरत के अनुसार पानी को स्टोर करके रख सकते हैं। ताकि अगले दो दिन न होने वाली पानी की सप्लााई के चलते परेशानी से बचा जा सके। नगर निगम अधिकारियों की मानें तो मरम्मत में 12 घंटे का समय लगेगा।

कहां-कहां नहीं होगी पानी की सप्लाई

इसकी वजह से अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डील, मेवा-सड्डू, दलदल सिवनी, कचना, आमासिवनी और जोरा की पानी की टंकी में पानी नहीं आएगा। ये पानी टंकियां 1 लाख से अधिक घरों में पानी पहुंचाती हैं।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles