राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, पेड़ काटा तो देना होगा दस गुना अधिक जुर्माना

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

राजस्थान में पेड़ काटने पर अब पहले के मुकाबले दस गुना अधिक जुर्माना देना होगा। अब तक पहली बार पेड़ काटने पर सौ रुपये और दूसरी बार काटने पर दो सौ रुपये

Hero Image
 

HighLights

  1. पानी की बर्बादी पर सजा के स्थान पर केवल जुर्माना
  2. राजस्थान जन विश्वास अधिनियम संशोधन-2025 को मंजूरी दी गई

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में पेड़ काटने पर अब पहले के मुकाबले दस गुना अधिक जुर्माना देना होगा। अब तक पहली बार पेड़ काटने पर सौ रुपये और दूसरी बार काटने पर दो सौ रुपये के जुर्माने का प्रावधान था। अब पहली बार पेड़ काटने पर एक हजार एवं दूसरी बार पेड़ काटने पर दो हजार रुपये का जुर्माना देना होगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राजस्थान जन विश्वास अधिनियम संशोधन-2025 को मंजूरी दी गई है। इसके तहत तीन कानूनों में सजा के प्रविधान को हटाकर केवल जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया है। इसमें पानी एवं सीवरेज का दुरुपयोग शामिल है।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह वीडियो भी देखें

Play

1:39 / 3:32

Settings

Enter fullscreen mode

मालूम हो कि अब तक पानी की बर्बादी, सीवरेज लाइन में रुकावट डालने, बिना अनुमति सीवरेज लाइन से कनेक्शन जोड़ने पर अब तक जेल की सजा का प्रविधान था, लेकिन अब केवल अर्थदंड का प्रविधान किया गया है।

वन भूमि में मवेशी चराने पर छह माह की सजा और पांच सौ रुपये के जुर्माने का प्रविधान था। लेकिन अब सजा के प्रावधान को हटाकर केवल जुर्माना ही लगाने का निर्णय लिया गया है।

इस फैसले से उन आदिवासियों एवं ग्रामीणों को लाभ होगा जो अनजाने में मवेशी चराते हुए वन भूमि में प्रवेश करते थे। वन संपदा को नुकसान पहुंचाने पर पहले छह महीने की सजा का प्रविधान था, अब पांच हजार रुपये का जुर्माना ही लगाया जाएगा।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!